फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 July 2026 Major Events

आज के दिन: अंतरिक्ष स्टेशन रवाना होंगे भारतीय मूल के अनिल मेनन, भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे

Tue, 14 Jul 2026 06:02 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 14 Jul 2026 06:02 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 14 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
14 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 14 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना होंगे। इसके साथ ही भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे खेला जाएगा। 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना होंगे अनिल मेनन

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना होंगे। मेनन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री हैं। अनिल मेनन कजाकिस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम यानी अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आठ महीने के मिशन पर जाएंगे। इस मिशन के दौरान वह कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जो भविष्य में चंद्रमा और मंगल जैसे गहरे अंतरिक्ष अभियानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। मिनियापोलिस में यूक्रेनी और भारतीय मूल के माता-पिता के घर जन्मे अनिल मेनन एक इमरजेंसी मेडिसिन फिजिशियन और अमेरिकी स्पेस फोर्स में कर्नल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सात ईएसआई स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तेलंगाना में सात कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री सनथनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का प्रत्यक्ष उद्घाटन करेंगे वहीं, छह अन्य परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।  अन्य छह परियोजनाओं में असम के बेल्टोला में उन्नत 200 बिस्तरों वाला ईएसआईसी अस्पताल; तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदुर में 100 बिस्तरों वाला ईएसआईसी अस्पताल; आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में ईएसआईसी अस्पताल; गुजरात के सुरेंद्रनगर में ईएसआई औषधालय और शाखा कार्यालय; कोटा के उद्योग नगर में ईएसआई औषधालय और शाखा कार्यालय; और राजस्थान के भवानी मंडी में ईएसआई औषधालय शामिल हैं। करीब 668 करोड़ रुपये से निर्मित इन चिकित्सा सुविधाओं से 53 लाख लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

वाणिज्य मंत्री का बेल्जियम दौरा

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तीन देशों के दौरे पर हैं। दौरे पहले चरण में वे सोमवार को स्पेन पहुंचे। आज गोयल बेल्जियम में हैं। इसके बाद उनका फिनलैंड जाने का भी कार्यक्रम है। 14 और 15 जुलाई को बेल्जियम की यात्रा के दौरान गोयल थेल्स और सिलॉक्स समूह के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे भारत और यूरोपीय संघ व्यापार गोलमेज सम्मेलन तथा व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे।  

तीसरा नमस्ते दिवस आज
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय आज तीसरा नमस्ते दिवस मना रहा है। 2023 में राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र (नमस्ते) योजना की शुरुआत हुई थी। मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रवींद्र सदन में होगा। नमस्ते दिवस सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण स्वच्छता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। यह दिवस मशीनीकृत स्वच्छता, कौशल विकास, सुरक्षात्मक उपकरण और स्थायी रोजगार के अवसरों के माध्यम से उनकी सुरक्षा, सम्मान और आजीविका में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

धार भोजशाला मामले में हो सकती है सुप्रीम सुनवाई
धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर आज से सुनवाई शुरू हो सकती है। याचिकाएं स्वीकार होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 14 जुलाई तय की है। भोजशाला को हिंदू मंदिर घोषित करते हुए हाईकोर्ट ने वर्ष के 365 दिन वहां पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले को तीन पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अब सुप्रीम कोर्ट भोजशाला से जुड़ी तीनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की शृंखला आज से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। भारतीय टीम को इससे पहले पांच टी20 मैचों की शृंखला में 0-4 से हार मिली थी। हालांकि, वनडे टीम में कई नए खिलाड़ी जुड़ रहे हैं। इसके चलते टीम नए जोश के साथ उतरेगी। इस टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। वहीं, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव जैसे सीनियर खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे। ये सभी खिलाड़ी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे।   

फीफा वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 

फीफा वर्ल्ड का पहला सेमी फाइनल आज देर रात साढ़े 12 बजे से टैक्सस में फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। 2018 की वर्ल्ड चैंपियन और 2022 में फाइनल खेलने वाली फ्रांस ने क्वॉटर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, 2010 की विश्व विजेता स्पेन ने अंतिम आठ मुकाबले में बेल्जियम को 2-1 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed