{"_id":"6a558310432dac00b90b0a40","slug":"top-headlines-today-important-and-big-news-stories-of-14-july-2026-updates-on-amar-ujala-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Top News: यूएई के तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत; उत्तर भारत में कमजोर पड़ा मानसून","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: यूएई के तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत; उत्तर भारत में कमजोर पड़ा मानसून
Tue, 14 Jul 2026 06:00 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मंगलवार, 14 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी नौवहन मार्ग पर यूएई के दो टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला हुआ। इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। उधर, अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि पुलिस ने पहले ही ट्रस्ट को एआई कैमरे लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी थी, लेकिन इन सुझावों को नजरअंदाज कर दिया गया। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने हालिया समझौता तोड़ दिया, इसलिए अमेरिका उसकी सैन्य और नौवहन क्षमताओं पर लगातार हमले कर रहा है। वहीं, उत्तर भारत में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उमस बढ़ गई है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश जारी है। अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इधर, केंद्र सरकार ने 2030 तक भारत को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए मामलों और मौतों में बड़ी कमी का दावा किया है। पंजाब में डिलीवरी बॉय की वर्दी पहनकर हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। वहीं, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 के अस्थायी सदस्य पद के लिए अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के शुल्क प्रस्ताव को ईरान ने खारिज करते हुए खुद को इस मार्ग का वास्तविक संरक्षक बताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता अगले कुछ महीनों में लागू हो सकता है। इधर, नासा के भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आठ महीने के मिशन पर रवाना होंगे। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में फिर गहराया संकट
- फोटो : अमर उजाला
होर्मुज में बढ़ा तनाव: UAE के तेल टैंकरों पर ईरान का मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; चालक दल के आठ सदस्य घायल
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ओमान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी नौवहन मार्ग से गुजरते समय दो राष्ट्रीय टैंकरों 'मोम्बासा' और 'अल बहिया' पर दो ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले के कारण मोम्बासा टैंकर पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई। इसके अलावा आठ अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में छह भारतीय नागरिक और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या चढ़ावा चोरी: SIT जांच में एक और खुलासा, AI कैमरे लगवाने की हुई थी सिफारिश, ट्रस्ट ने नहीं लिया संज्ञानराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि पुलिस की ओर से कई बार ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सलाह दी गई थी कि परिसर में एआई कैमरे लगवाए जाएं। साथ ही कुछ चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की दखल बढ़ाई जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके। लेकिन ट्रस्ट के पदाधिकारियों, खासकर चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इन सिफारिशों पर ध्यान नहीं दिया। उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया, जिसका अंजाम करोड़ों रुपये की चोरी के रूप में सामने आया। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/PTI
'ईरान की सेना ध्वस्त, हम कर रहे हैं भारी हमले': ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान की सेना पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और उस पर बहुत भारी हमले किए जा रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने दावा किया कि हाल ही में एक समझौता हुआ था, लेकिन तेहरान ने उसे तुरंत तोड़ दिया। उन्होंने कहा, हमारा एक-दो दिन पहले ही समझौता हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे तुरंत तोड़ दिया क्योंकि उन्हें इसमें कुछ पसंद नहीं आया। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम आज रात उन पर हमला कर रहे हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी उनकी सभी क्षमताओं को खत्म कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अंत में हम पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा लेंगे। उन्होंने ईरानी नेतृत्व को मूर्ख बताते हुए कहा कि वहां अब तक 52,000 प्रदर्शनकारियों को मारा जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत में अचानक क्यों बदला मौसम?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Weather: उत्तर भारत में फिर कमजोर पड़ा मानसून, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; क्यों कम हो रही मानसूनी बारिश?
उत्तर भारत में कुछ दिनों की सक्रियता के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। इसका सबसे अधिक असर हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में महसूस किया जा रहा है, जहां उमस भरी गर्मी फिर लौट आई है। वहीं, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और वहां मूसलाधार बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश में बारिश के चलते आई बाढ़ से लगभग एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों समेत बिहार और पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों में इस हफ्ते भारी बारिश जारी रहने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी वर्षा और भूस्खलन की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

मलेरिया
- फोटो : amar ujala
चिंताजनक: हॉटस्पॉट जिलों में मलेरिया बड़ी चुनौती, सरकार की बढ़ी मुश्किलें; आदिवासी इलाकों में फैल रहा संक्रमण
केंद्र सरकार ने साल 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। दावा है कि 2015 की तुलना में 2023 तक देश में मलेरिया के मामलों में 80.5% और मौतों में 78.3% की कमी आई है। इसी आधार पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत को हाई बर्डन टू हाई इम्पैक्ट (एचबीएचआई) देशों की सूची से भी बाहर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

तस्करी का नया तरीका
- फोटो : अमर उजाला
नया ट्रेंड: डिलीवरी बॉय बन पहुंचा रहे हथियार, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहन लाते थे खेप, चार गिरफ्तार
पंजाब में हथियार तस्करी का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब तस्कर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए डिलीवरी बॉय की वर्दी और ई-कॉमर्स कंपनियों के पैकेटों का सहारा ले रहे हैं। पटियाला पुलिस ने ऐसे ही एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 पिस्तौल और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
UNSC: भारत ने यूएनएससी की अस्थायी सदस्यता के लिए शुरू किया अभियान, सीट के दावे पर क्या बोले एस जयशंकर?
भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में साल 2028-29 के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में चुने जाने का अपना अभियान आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर भारत की प्राथमिकताओं, शांति स्थापना के रिकॉर्ड और बहुपक्षवाद के प्रति देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का यह कदम ऐसे समय में आया है जब दुनिया बढ़ते संघर्ष और अस्थिरता का सामना कर रही है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
'20% बहुत ज्यादा है': होर्मुज में शुल्क वसूली पर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, अराघची बोले- असली संरक्षक हम हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी जहाजों पर 20 फीसदी शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि इस समुद्री मार्ग का वास्तविक संरक्षक हमेशा ईरान रहा है, न कि अमेरिका। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : अमर उजाला
India-EU Ties: भारत-ईयू FTA अंतिम चरण में, पीयूष गोयल बोले- समझौते से व्यापार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को स्पेन के मैड्रिड में भारत-स्पेन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अगले कुछ महीनों में लागू होने की उम्मीद है। यह समझौता भारत और स्पेन के बीच आर्थिक सहयोग के एक नए युग की शुरुआत करेगा। उन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को एक ऐसी सफलता की कहानी बताया जो लिखे जाने का इंतजार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर..

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
कौन हैं अनिल मेनन?: भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री आज ISS के लिए भरेंगे उड़ान; जानें क्या है मिशन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होंगे। वह कजाखस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष केंद्र से दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आठ महीने के मिशन पर जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...