{"_id":"5bc45c6bbdec2269685af942","slug":"14-labourers-injured-due-to-bridge-collapse-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पुल गिरने से 14 श्रमिक जख्मी, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: पुल गिरने से 14 श्रमिक जख्मी, तीन की हालत गंभीर
राउरकेला, भाषा
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बोनाई में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। जिसके कारण करीब 14 श्रमिक जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
यह घटना रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 215 पर घटी। पुलिस ने बताया कि पुल की पांच विशाल मेहराबों में से एक टूट कर नीचे गिर गई जिससे 14 मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
पुल की जो मेहराब टूट कर गिरी वह शनिवार को ही बन कर तैयार हुई थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को बोनाई के उप मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से तीन की हालत नाजुक है जिन्हें राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। पुल का निर्माण 'नेशनल बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन' (एनबीसीसी) कर रहा है।