सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   2 March 2026 Major Events

आज के दिन: कनाडा के प्रधानमंत्री की पीएम मोदी से मुलाकात, राष्ट्रपति करेंगी दिल्ली सरकार की योजनाओं की शुरुआत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है सोमवार 2 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

2 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 2 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली सरकार की कई योजनाओं की शुरुआत करेंगी। वहीं, भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री की भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी।  

Trending Videos

राष्ट्रपति मुर्मू कई योजना की करेंगी शुरुआत 
शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से। वे सोमवार को दिल्ली सरकार की महिलाओं से संबंधित चार योजनाओं की शुरुआत करेंगी। इसमें ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा पीएम मार्क कार्नी की पीएम मोदी से मुलाकात  
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सुबह 9 बजे होटल लीला पैलेस में मुलाकात करेंगे। फिर सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर वह हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। 

राहुल गांधी का हैदराबाद दौरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को हैदराबाद के दौरे पर जा सकते हैं।  

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा 
पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को इस परिवर्तन यात्रा की हरी झंडी दिखाने वाले हैं। वे सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के रायदिघी विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा की औपचारिक शुरुआत करेंगे।  यहां अमित शाह कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित भी करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढें)

आज से भारत-नेपाल सीमा बंद
सोमवार से भारत और नेपाल की सीमा 72 घंटे के लिए बंद रहेंगी। दरअसल, 5 मार्च को नेपाल में आम चुनाव है। नेपाल सशस्त्र बल और पुलिस के साथ ही सीमा की सुरक्षा में लगी एसएसबी और सीमावर्ती थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर है। दो मार्च की रात से सीमा सील कर दी गई है और पांच की रात तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

मोहन यादव कैबिनेट की आदिवासी बहुल जिले में बैठक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट की सोमवार को बड़वानी में बैठक करने वाली है। सुबह 11.30 बजे से कैबिनेट बैठक शुरु होगी। जिसमें आदिवासी इलाकों और वर्ग को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

मध्य प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर का हड़ताल 
मध्य प्रदेश में सोमवार को निजी बस संचालकों हड़ताल करने वाले हैं। बस एसोसिएशन का विरोध सरकार की नई परिवहन नीति को लेकर है। उन्होंने परमिट प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। बस ऑपरेटरों का कहना है कि रूट आवंटन और रिन्यूअल की प्रक्रिया को जटिल और महंगा बनाया गया है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed