{"_id":"69a52b15ef8bc7a82e0eaaa2","slug":"india-canada-relations-pm-modi-holds-key-meeting-with-canadian-pm-mark-carney-discusses-strengthening-ties-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-कनाडा संबंध: PM मोदी ने की कनाडाई पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-कनाडा संबंध: PM मोदी ने की कनाडाई पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर होगी चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने नई दिल्ली में मुलाकात कर व्यापार, ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को संतुलित और मजबूत बनाने पर सहमति जताई।
पीएम मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों और साझेदारी को और अधिक मजबूत करना है। हैदराबाद हाउस में हुई इस चर्चा के बाद दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों (MoU) का आदान-प्रदान होगा। इसके बाद साझा प्रेस बयान भी जारी किए जाएंगे।
इसके बाद दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर भारत मंडपम में 'भारत-कनाडा सीईओ फोरम' का आयोजन होगा। इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी दोनों शामिल होंगे। अपनी भारत यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी शाम छह बजे स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता व्यापार, निवेश, ऊर्जा और जरूरी खनिजों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कृषि, शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बेहतर बनाने पर भी बात होगी। दोनों प्रधानमंत्री क्षेत्रीय और वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन के बाद कश्मीर में सख्ती: लाल चौक सील, स्कूल बंद; घंटाघर इलाके में पाबंदियां लागू
विदेश मंत्री ने कनाडाई पीएम से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले कनाडाई पीएम ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की। इस बैठक में भारत-कनाडा साझेदारी को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने आगे की साझेदारी बनाने के लिए मार्क कार्नी की प्रतिबद्धता की सराहना की।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम कार्नी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत-कनाडा के आपसी संबंध सामान्य होने के एक अहम मोड़ पर हैं। दोनों प्रधानमंत्री पहले एक-दूसरे की चिंताओं के लिए आपसी सम्मान, लोगों के बीच मजबूत संबंध और बढ़ती आर्थिक एक-दूसरे को पूरा करने वाली चीजों पर आधारित एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। यह बैठक दोनों देशों के साझा दृष्टिकोण को और मजबूत करने का एक सुनहरा मौका है।
दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री कार्नी क्या कहा?
इससे पहले, दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री कार्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और कनाडा दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश हैं। वे साथ मिलकर हिम्मत से आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने ऊर्जा, टैलेंट, इनोवेशन और एआई के क्षेत्र में नई साझेदारी बनाने पर जोर दिया, ताकि दोनों देशों के लोगों के लिए सुरक्षा और खुशहाली आ सके।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X