सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26 january 2026 major events

आज के दिन: देश आज मना रहा है 77वां गणतंत्र दिवस, भारतीय सशस्त्र बल झांकी प्रस्तुत करेंगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 26 Jan 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 26 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

26 january 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज 26 जनवरी 2026 को माघ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 

Trending Videos

77वां गणतंत्र दिवस

शुरुआत 77वां गणतंत्र दिवस से...आज 77वां गणतंत्र दिवस है। इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और देश के नागरिकों को नए कानूनी और संवैधानिक अधिकार मिले। इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन माना जाता है। 26 जनवरी 1950 को अंग्रेजों द्वारा बनाए गए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 की जगह भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को ही बनकर तैयार हो गया था। इसे संविधान सभा की मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। इसी ऐतिहासिक महत्व को सम्मान देने के लिए संविधान लागू करने की तारीख भी 26 जनवरी चुनी गई।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं की झांकी 

भारतीय सशस्त्र बल 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर: संयुक्तता से विजय' शीर्षक से एक त्रिपक्षीय झांकी प्रस्तुत करेंगे। यह झांकी राष्ट्र के विकसित सैन्य सिद्धांत का एक सशक्त और आधिकारिक प्रतिनिधित्व होगी, जो सटीकता, एकीकरण और स्वदेशी श्रेष्ठता की ओर निर्णायक परिवर्तन का प्रतीक है। यह झांकी तीनों सेनाओं के तालमेल की गतिशीलता और सिलसिलेवार चित्रण के जरिए इस कहानी को जीवंत करती है।

शुरुआती भाग में भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को दिखाया जाएगा, जिसमें समुद्र पर नियंत्रण और दुश्मन को किसी भी ऑपरेशनल आजादी से निर्णायक रूप से रोकना शामिल होगा। झांकी के केंद्र में हमले की कहानी सामने आती है, जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत के न्यू नॉर्मल को दिखाती है- तेजी से जवाब देना, कंट्रोल्ड तरीके से आगे बढ़ना और बिना किसी चूक के सटीकता। ऑपरेशन सिंदूर का हर चरण एकजुटता और इंटीग्रेशन की परिपक्वता को दिखाता है, जिसमें सभी क्षेत्रों में इंटेलिजेंस को मिलाया गया, टारगेट सटीकता से चुने गए और कम से कम नुकसान के साथ मकसद हासिल किए गए। यह कहानी एक मजबूत राष्ट्रीय संकल्प को पक्का करती है कि आतंकवाद और खून-खराबा एक साथ नहीं चलेंगे और जो लोग आतंकवाद को बढ़ावा देंगे या पनाह देंगे, उन्हें तेज, सटीक और भारी नतीजों का सामना करना पड़ेगा।

डब्ल्यूपीएल में बंगलूरू-मुंबई का मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से नागपुर में खेला जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed