आज के दिन: छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर होगी सुनवाई, संसद में एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल हो सकता है पेश
नमस्कार! आज है सोमवार, 27 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 27 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सुनवाई होगी। इसके साथ ही संसद में एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल पेश हो सकता है।
छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ पुलिस पर अत्यधिक बरबर कार्रवाई पर सुनवाई होगी। दोनों याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
एंटी-पेपर लीक कानून में हो सकता है संशोधन
एंटी-पेपर लीक कानून यानी सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम संशोधन, 2024 विचार और पारित करने के लिए पेश किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि नए प्रावधानों से सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर प्रभावी रोक लगेगी और छात्रों का परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा। देश में पहले से ही सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लागू है। यह कानून जून 2024 से प्रभावी है और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), बैंकिंग भर्ती एजेंसियों तथा अन्य केंद्रीय संस्थाओं की सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बनाया गया था। इस कानून के तहत संगठित पेपर लीक से जुड़े अपराधों को संज्ञेय, गैर-जमानती और गैर-समझौतायोग्य बनाया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
UPSSSC की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन UPSSSC ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होने वाली है। वहीं, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।