फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   29 July 2026 Major Events

आज के दिन: सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला मामले पर सुनवाई, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक

Wed, 29 Jul 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 29 Jul 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 29 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
29 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 29 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला मंदिर से संबंधित मामले में सुनवाई होगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक तय है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन

भोजशाला से संबंधित मामले में सुनवाई

शुरुआत सुप्रीम कोर्ट से। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भोजशाला मंदिर से संबंधित मामले में सुनवाई होगी।  मुस्लिम याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की नमाज के लिए चुनी गई वैकल्पिक जगह, धार में विवादित भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर से बहुत दूर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष समारोह का शुभारंभ 

उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि सद्गुरु श्री रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष समारोह का शुभारंभ उनके जन्मस्थल सीर गोवर्धन, वाराणसी से करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय व राज्य मंत्री, संत-महात्मा और देशभर से विशिष्ट अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की होगी अहम बैठक

छत्तीसगढ़ कांग्रेस बुधवार को अहम बैठक होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करे सकते हैं। इस दौरान प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव, पार्टी के काम की समीक्षा, मानसून सत्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में कैसे काम करना है इन तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। 

कांवड़ यात्रा के लिए होगा रूट डायवर्जट

कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग , दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) और कांवड़ यात्रा नहर पटरी (चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग) पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 29 जुलाई रात 12 बजे से 12 अगस्त तक लागू की जा सकती है। पांच अगस्त रात से 12 अगस्त रात तक दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ की दिशा में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर आने वाले वाहनों का भी रूट परिवर्तित किया जाएगा।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आज है अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

हर साल 29 जुलाई को 'अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस' मनाया जाता है। यह बाघ संरक्षण के वैश्विक महत्व को उजागर करता है। भारत के लिए, यह विज्ञान-आधारित संरक्षण और सतत विकास के प्रति सरकार की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराता है। 

दिल्ली में 16 घंटे बाधित रहेगी जल आपूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड ने वेस्ट दिल्ली में पाइपलाइन जोड़ने के कार्य के कारण 29 जुलाई को 16 घंटे के लिए जल आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। इस दौरान 25 से अधिक कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा या कम दबाव पर उपलब्ध होगा। जल बोर्ड के अनुसार नई बिछाई गई 1100 मिमी व्यास की वेस्ट दिल्ली मेन लाइन का इंटरकनेक्शन कार्य 4 स्थानों पर किया जाएगा। यह कार्य खयाला बीपीएस के अंदर, खयाला बीपीएस के गेट पर और शिवाजी कॉलेज के पास रिंग रोड पर दो स्थानों पर होगा।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed