Updates: झारखंड में एक करोड़+ का इनामी माओवादी अरेस्ट; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- चेन्नई हवाईअड्डे पर असुविधा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के धनबाद जिले से मंगलवार शाम एक करोड़ रुपये से अधिक के इनामी टॉप माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार किया गया। वह कई राज्यों में वांछित था। इस ऑपरेशन में दो अन्य माओवादी भी पकड़े गए। मंगलवार को ही 16 माओवादियों ने झारखंड पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें छह पर 39 लाख रुपये का इनाम था। 128 मामलों में वांछित संतोष महतो (15 लाख रुपये इनामी) भी इनमें शामिल था।
एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- चेन्नई हवाईअड्डे पर असुविधा नहीं
चेन्नई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हुई कथित असुविधा की खबरें सामने आने के बाद मंगलवार को एयरपोर्ट प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों को असुविधा होने के आरोपों को "झूठा" बताया। उन्होंने कुछ एक्सेस गेट बंद होने की बात को भी खारिज किया। प्राधिकरण ने इन आरोपों को "झूठा और निराधार" करार दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई और उन्हें एयरपोर्ट तक पूरी पहुंच मिली। पहले सूत्रों ने दावा किया था कि लंदन, दुबई, सिंगापुर, म्यांमार और दोहा जैसे प्रमुख वैश्विक गंतव्यों के लिए सैकड़ों यात्री घंटों फंसे रहे। एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को सुबह 5 बजे से 11 बजे के बीच चेन्नई एयरपोर्ट से 17 उड़ानों में 2831 यात्रियों ने यात्रा की। यह यातायात T2 टर्मिनल की स्वीकृत क्षमता के अनुसार सामान्य है। T2 टर्मिनल की पीक आवर क्षमता 1600 यात्रियों की है। प्रवेश द्वारों पर देरी और भीड़ की रिपोर्ट गलत व भ्रामक है। यात्रियों के प्रतीक्षा समय का विस्तृत विश्लेषण PFMS का उपयोग करके किया जाएगा।
तीन अगस्त से ओडिशा दौरा करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अगस्त से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी और भुवनेश्वर से बरहमपुर तक ट्रेन से यात्रा करेंगी। मुख्य सचिव अनु गर्ग ने दौरे की तैयारियों की समीक्षा कर विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति 3 अगस्त की दोपहर विशेष विमान से नई दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचेंगी। वह कटक जिले के जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। 4 अगस्त को राष्ट्रपति मानसून के कारण भुवनेश्वर से बरहमपुर तक ट्रेन से जाएंगी। बरहमपुर से वह तप्तपानी में मां कंधुनी देवी पीठ में पूजा और वृक्षारोपण करेंगी। वह धाबलेश्वर मंदिर भी जाएंगी। राष्ट्रपति बरहमपुर में रात रुकेंगी, फिर 5 अगस्त को ट्रेन से भुवनेश्वर लौटकर नई दिल्ली रवाना होंगी। मुख्य सचिव ने ट्रेन व स्टेशनों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था पर जोर दिया।