फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Monsoon Session: संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, विपक्ष के प्रदर्शन के बाद फैसला

Wed, 29 Jul 2026 11:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 29 Jul 2026 11:34 AM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session Live Updatse in Hindi: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को पेपर लीक के मुद्दे पर लंबी और गरमागरम बहस हुई। प्रियंका गांधी ने नए संसोधनों की आलोचना की और पीएम मोदी द्वारा गठित उच्च स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों का मजाक उड़ाया। इस पर सत्ता पक्ष ने भी कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा और पेपर लीक मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। आज भी इस मुद्दे पर संसद में बहस होगी और आज राहुल गांधी सरकार पर निशाना साधेंगे। राहुल गांधी दोपहर में करीब 12.30 बजे लोकसभा में बोलेंगे। 

विज्ञापन
Parliament monsoon session 2026 live updates paper leak debate rahul gandhi pm modi
संसद का मानसून सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:34 AM, 29-Jul-2026

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
11:11 AM, 29-Jul-2026

परीक्षा में धांधली पर भाजपा का प्रदर्शन, JPSC और JSSC में गबन का आरोप

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। सांसदों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को उनका हक दिलाने के लिए यह लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
11:10 AM, 29-Jul-2026

'जो दानपात्र नहीं संभाल सके, उनसे पेपर लीक रोकने की उम्मीद कैसी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बात सिर्फ एक ही है, जो लोग आस्था के साथ चढ़ाए गए 'दान-पात्र' की रक्षा नहीं कर पाए, उनसे यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि वे पेपर लीक रोकेंगे या परीक्षाएं रद्द होने से बचाएंगे? उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो सरकार और व्यवस्था लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर सकती है, वह देश के युवाओं के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रही है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि आज सरकार खुद देश की सबसे बड़ी मुसीबत बन चुकी है।
11:02 AM, 29-Jul-2026

संसद में सपा का प्रदर्शन: राम मंदिर चंदे में गबन के आरोपों पर जमकर नारेबाजी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में हुई कथित धांधली को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सांसदों ने मकर द्वार पर तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 'चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाते हुए सपा नेताओं ने मंदिर के फंड में हुई वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। सपा सांसदों का आरोप है कि यह मुद्दा करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए सरकार को गायब हुए पैसे का पूरा हिसाब-किताब देश के सामने रखना चाहिए।


10:43 AM, 29-Jul-2026

प्रमोद तिवारी का हमला, कहा- रेप के दोषियों का समर्थन करने वाले कैसे रह सकते हैं शिक्षा मंत्री

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके शिक्षा मंत्री के पद पर बने रहने पर सवाल खड़े किए हैं। तिवारी ने कहा कि संसद के अंदर प्रियंका गांधी और बाहर राहुल गांधी द्वारा रखी गई बातें पूरी तरह रिकॉर्ड पर हैं और उनके पास इसके पुख्ता आंकड़े व सबूत मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार के हलफनामे के बाद 14 साल की सजा काटकर जमानत पर छूटे बिल्किस बानो के दोषियों का प्रल्हाद जोशी ने खुलकर समर्थन किया था। कांग्रेस सांसद ने सीधा सवाल दागा कि जो व्यक्ति बलात्कार के दोषियों की जमानत का समर्थन करता हो, वह देश का शिक्षा मंत्री कैसे रह सकता है, जबकि सत्ता पक्ष नियम-प्रक्रियाओं का बहाना बनाकर इस मुद्दे से भाग रहा है।

09:09 AM, 29-Jul-2026

कावेरी जल विवाद: राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रवीन चक्रवर्ती ने दिया काम रोको प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद प्रवीन चक्रवर्ती ने राज्यसभा में काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय पर 27 जुलाई 2026 को सदन में भ्रामक जवाब देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कावेरी जल नियमन समिति (CWRC) के आदेश का मुद्दा भी उठाया है। समिति ने कर्नाटक को तुरंत 4 टीएमसी फीट पानी छोड़ने का निर्देश दिया था। प्रवीन चक्रवर्ती का कहना है कि जल बंटवारे के इस आदेश का पालन होना चाहिए। उन्होंने संसद में इस संवेदनशील विषय पर तुरंत चर्चा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 AM, 29-Jul-2026

लोकसभा में एंटी-डिफेक्शन लॉ पर काम रोको प्रस्ताव, मनीष तिवारी ने उठाई नए कानून की मांग

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है। वे देश में एक नए दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा चाहते हैं। उनका कहना है कि अवसरवादिता के लिए होने वाले सामूहिक दलबदल पर रोक लगनी चाहिए। अक्सर बिना किसी वैचारिक मतभेद के सत्ता के लिए दलबदल किया जाता है। इसके साथ ही नए कानून में सांसदों और विधायकों को अपनी बात रखने की आजादी मिलनी चाहिए। उन्हें संसद के अंदर और बाहर ईमानदारी से असहमति जताने का अधिकार होना चाहिए। तिवारी का मानना है कि पार्टी व्हिप के डर के बिना जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की आवाज उठाने की छूट मिलनी चाहिए।

08:41 AM, 29-Jul-2026

Parliament Monsoon Session: संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, विपक्ष के प्रदर्शन के बाद फैसला

सरकार ने सोमवार को लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पेश किया था। इस विधेयक के जरिए सरकार सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024 में संशोधन करना चाहती है। जिस पर सदन में बहस चल रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed