{"_id":"5c6e6d37bdec2205dc402991","slug":"40-jawans-give-their-lives-but-are-denied-the-status-of-shaheed-said-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी: 'न्यू इंडिया' में 40 जवानों को 'शहीद' का दर्जा नहीं, लेकिन अंबानी को 30 हजार करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी: 'न्यू इंडिया' में 40 जवानों को 'शहीद' का दर्जा नहीं, लेकिन अंबानी को 30 हजार करोड़
नई दिल्ली, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Twitter
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि मोदी के 'न्यू इंडिया' में पुलवामा आतंकी हमले में प्राण न्यौछावर करने वाले सीआरपीएफ के 40 जवानों को 'शहीद' का दर्जा नहीं मिलता, लेकिन उद्योगपति अनिल अंबानी को राफेल सौदे में 30 हजार करोड़ रुपये का तोहफा दे दिया जाता है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उन्होंने उच्चतम न्यायालय द्वारा एक मामले में अंबानी को अवमानना का दोषी ठहराए जाने का भी हवाला दिया।
गांधी ने ट्वीट कर कहा, "बहादुर जवान शहीद होते हैं। उनके परिवार संघर्ष करते हैं। 40 जवान अपनी जिंदगी गंवाते हैं लेकिन उनको 'शहीद' का दर्जा नहीं मिलता। इस व्यक्ति (अंबानी) ने कभी कुछ नहीं दिया, सिर्फ लिया। उसे 30,000 करोड़ रुपये तोहफे में मिलते हैं। मोदी के न्यू इंडिया में आपका स्वागत है।"
The brave are martyred. Their families struggle.40 Jawans give their lives but are denied the status of “Shaheed”. While this man has never given & only taken. He’s gifted 30,000Cr of their money & will live happily ever after. Welcome to Modi’s NEW INDIA.https://t.co/VjiJvSzN2h
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 21, 2019
दरअसल, राहुल गांधी राफेल मामले को लेकर सरकार और अनिल अंबानी पर निशाना साधते रहे हैं, लेकिन सरकार एवं अंबानी के समूह ने उनके आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया है।
गांधी ने एक खबर भी शेयर की है जिसके मुताबिक उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष अनिल अंबानी को जानबूझकर उसके आदेश का उल्लंघन करने और टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन को 550 करोड़ रुपए बकाए का भुगतान नहीं करने पर बुधवार को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया।
न्यायालय ने कहा कि अंबानी और अन्य को अवमानना से बचने के लिए एरिक्सन को चार सप्ताह में 453 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन और न्यायमूर्ति विनीत शरण की पीठ ने कहा कि अगर वे निर्धारित समय में भुगतान नहीं करते तो उन्हें तीन महीने जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी।