सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A new record was set on Mount Everest when 274 climbers, including three Indians, climbed in a single day.

माउंट एवरेस्ट पर नया रिकॉर्ड: एक दिन में 274 पर्वतारोहियों ने की चढ़ाई, तीन भारतीय भी शामिल

पीटीआई, काठमांडू, Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 21 May 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

माउंट एवरेस्ट पर बुधवार को एक नया रिकॉर्ड बना है। 274 पर्वतारोहियों ने एक दिन में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। इसमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर 

A new record was set on Mount Everest when 274 climbers, including three Indians, climbed in a single day.
माउंट एवरेस्ट - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट पर 274 पर्वतारोहियों ने सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इसमें तीन भारतीय भी शामिल हा। जिन्होंने एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई का नया रिकॉर्ड बनाया। सभी 274 पर्वतारोही बुधवार को 8,848.86 मीटर की चोटी पर पहुंच गए।



यह भी पढ़ें-  Maharashtra:18 साल पुराने मामले में राज ठाकरे बरी, रेलवे भर्ती बोर्ड के परीक्षार्थियों पर हमले का था आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भारतीय शामिल 
नेपाल में अभियान संचालक संघ के महासचिव ऋषि राम भंडारी ने बताया कि 150 नेपाली शेरपाओं सहित ये पर्वतारोही एक ही दिन में शिखर पर पहुंच गए। विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली टीम में शामिल तीन भारतीय पर्वतारोही तुलसी रेड्डी पालपुनूरी, संदीप अरे और अजय पाल सिंह धालीवाल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यह भी पढ़ें-  इबोला वायरस: बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी, हाई-रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी


पहले क्या रिकॉर्ड क्या था?
उन्होंने कहा कि यह इस वसंत ऋतु में एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वालों की ओर से बनाया गया नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 502 पर्वतारोहियों ने 2026 के वसंत में एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की अनुमति प्राप्त कर ली है। इससे पहले, मई 2019 में, नेपाल की तरफ से एक ही दिन में 223 पर्वतारोही शिखर पर पहुंचे थे।

11 बार माउंट एवरेस्ट चढ़ी महिला
वहीं, गुरुवार को भारत के लक्ष्मीकांत मंडल ने भी विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। अभियान के आयोजक पायनियर एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के अनुसार, मंडल ने छह नेपाली शेरपाओं सहित आठ अन्य लोगों के साथ एवरेस्ट पर चढ़ाई की। इस वसंत ऋतु में स्थापित किए गए अन्य नए रिकॉर्ड नेपाल के कामी रीता शेरपा द्वारा बनाए गए हैं, जिन्होंने 32वीं बार शिखर पर चढ़कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी तरह, नेपाल की ल्हाकपा शेरपा इस सीजन में रिकॉर्ड 11 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed