{"_id":"6a0edb958b8087082a0f61c4","slug":"cockroach-janta-party-social-media-account-withheld-in-india-claim-founder-abhijit-dipke-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJP: कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट पर लगी रोक, पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJP: कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट पर लगी रोक, पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके का दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 21 May 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनकी पार्टी का एक्स अकाउंट रोक दिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है और कुछ ही समय में इसके लाखों फोलोअर्स बन गए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी
- फोटो : CJP (इंस्टाग्राम)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट पर भारत में रोक लगा दी गई है। इसके संस्थापक अभिजीत दिपके ने यह दावा किया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने भारत में सोशल मीडिया पर भारी संख्या में फॉलोअर्स लेकर सभी का ध्यान खींचा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई करते हुए बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच की तरह बताया था। बाद में उन्होंने सफाई दी और कहा कि उन्होंने सिर्फ फर्जी डिग्री वालों की आलोचना की थी। हालांकि, उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रिया हुई, यह मामला वायरल ट्रेंड बन गया। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बन गए और देखते ही देखते वे वायरल हो गए।
कानूनी आधार पर एक्स अकाउंट पर लगाई जाती है रोक
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं एक्स अकाउंट पर कॉकरोच जनता पार्टी के दो लाख से अधिक फोलोअर्स हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनका एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है, लेकिन इंस्टाग्राम अकाउंट अभी सक्रिय है। आमतौर पर एक्स अकाउंट पर कानूनी आधार पर रोक लगाई जाती है। इसके लिए किसी अधिकृत निकाय द्वारा अकाउंट पर रोक लगाने की मांग करना जरूरी है।
15 मई को सीजेआई की कॉकरोच वाली टिप्पणी के बाद बनी इस पार्टी ने 21 मई आते-आते इंस्टाग्राम पर इसने फॉलोवर्स के मामले में देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा तक को पीछे कर दिया है। फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पेज पर 1.35 करोड़ फॉलोवर्स हैं। जो देश के दोनों बड़े राजनीतिक दलों से ज्यादा है। भाजपा के 88 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं, कांग्रेस के फॉलोवर्स की संख्या 1.33 करोड़ है। कॉकरोच जनता पार्टी को एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन बताया जा रहा है। भले ही यह आंदोलन व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ हो, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने मुख्य मकसद में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था की विफलताओं पर निशाना बनाया है।
विज्ञापन
Trending Videos