सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal states government keeping watch on the rupee weakness trade talks with the US next month

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री ने कहा रुपये की कमजोरी पर सरकार की नजर, अमेरिका से व्यापार वार्ता अगले माहीने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 21 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

पीयूष गोयल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के 96 तक गिरने पर सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत वैश्विक चुनौतियों से उबरकर मजबूत बनेगा। साथ ही, अगले महीने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता होने की जानकारी दी।

Piyush Goyal states government keeping  watch on the rupee weakness trade talks with the US next month
पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 96 के स्तर तक कमजोर होने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि सरकार के सभी विभाग मिलकर टीम की तरह काम कर रहे हैं और कई आर्थिक कदमों पर विचार किया जा रहा है। गोयल ने भरोसा जताया कि भारत इस कठिन दौर से भी विजेता बनकर बाहर निकलेगा।

अगले महीन अमेरिका से बात करेगा भारत

गोयल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार अगले महीने भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत लगातार वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। दुनिया भारत की आर्थिक क्षमता को गंभीरता से देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम एग्रीकोला मेडल से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) के सर्वोच्च सम्मान 'एग्रीकोला मेडल' से सम्मानित किए जाने पर गोयल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के पास अपार क्षमता है। हर भारतीय में इतनी ताकत है कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश के लोगों में किसी तरह का डर या कमजोरी नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

वैश्विक चुनौतियां और भारत की तैयारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्वीकार किया कि वैश्विक हालात चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन भारत के पास मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास है। उन्होंने दोहराया कि भारत इन चुनौतियों से पार पाकर विजेता बनकर उभरेगा। गोयल ने कहा कि भारत की आर्थिक क्षमता को अब वैश्विक स्तर पर गंभीरता से देखा जा रहा है। 

किसानों के लिए मोदी के प्रयासों को वैश्विक पहचान

गोयल ने एफएओ के 'एग्रीकोला मेडल' सम्मान को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत के किसानों के लिए बड़े स्तर पर किए गए काम का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को अब वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिल रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की हालिया विदेश यात्रा बेहद सफल रही, जहां उन्हें तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले। यह सम्मान भारत की कृषि नीतियों की सफलता को दर्शाता है।

आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी से खर्च की अपील

पीयूष गोयल ने देशवासियों से आयात पर निर्भर उत्पादों के इस्तेमाल और खर्च को लेकर अधिक सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में जो अपील की है, उसे हर भारतीय गंभीरता से ले रहा है। लोग अपने छोटे-बड़े प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी से खर्च करने को बेहद जरूरी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed