सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAIB issues preliminary report on Air India plane that veered off runway at Mumbai airport in July

AAIB Report: मुंबई में रनवे से फिसले एअर इंडिया विमान पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, हादसे के 48 दिन बाद यह खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बीते 21 जुलाई को कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A320 नियो लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई। विमान में 182 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित रहे। एएआईबी की शुरुआती जांच में इस हादसे को लेकर कई बड़े खुलासे हुए है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान रनवे के दाएं किनारे पर उतरा और उसके पहिए घास में चले गए।

AAIB issues preliminary report on Air India plane that veered off runway at Mumbai airport in July
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर बीते 21 जुलाई को एअर इंडिया की विमान रनवे से फिसल गई थी। इसके बाद मामले में सुरक्षा को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा। यह विमान एयरबस A320 नियो थी, जो कोच्चि से मुंबई आ रही थी। विमान में कुल 182 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और पांच क्रू मेंबर शामिल थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

Trending Videos

ऐसे में अब इस घटना के मामले में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट की माने तो लैंडिंग के दौरान विमान रनवे के दाईं तरफ के किनारे पर टचडाउन हुआ और इसके बाद उसके दाहिने पहिए और नोज व्हील (सामने का पहिया) घास वाले हिस्से में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Jerusalem Attack: PM मोदी ने यरुशलम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, कहा- भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर कायम

क्या कहती है एएआईबी रिपोर्ट?
एएआईबी की रिपोर्ट में आगे बताया गया कि नोज व्हील के घास वाले हिस्से में जाने के बाद विमान घास पर चलते हुए रनवे के एक इंटरसेक्शन तक गया, फिर उसे दोबारा रनवे के बीच में लाया गया। इसके बाद पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए विमान को खींचकर टैक्सी कर पार्किंग स्थल K5L तक पहुंचाया। इसके बाद विमान को सामान्य तरीके से पार्क किया गया।

ये भी पढ़ें:- Trade Deal: भारत-इस्राइल ने द्विपक्षीय निवेश समझौते पर किए हस्ताक्षर, अब एफटीए के लिए खुलेगा बातचीत का रास्ता

जांच में कौन सी बात आई सामने?
रिपोर्ट में बताया गया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि विमान के तीन मुख्य टायर (नंबर दो, तीन और चार) पंक्चर हो गए थे और उनमें कट के निशान मिले। इसके अलावा, विमान के दूसरे इंजन के कवर (काउल) को भी नुकसान पहुंचा है। दोनों तरफ से इंजन फैन काउल डैमेज पाया गया।

इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि घास विमान के मुख्य लैंडिंग गियर और नोज लैंडिंग गियर में फंसी पाई गई, जिससे यह साफ होता है कि विमान कुछ दूरी तक घास पर ही दौड़ता रहा। हालांकि मामले में एएआईबी अभी विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed