Iran: भारत की कूटनीति की तारीफ, ट्रंप की भाषा पर खड़े किए सवाल; ईरान के प्रतिनिधि डॉ. इलाही ने और क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पहले 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद अब उन्होंने ईरान पर हमलों का दिन और समय भी बता दिया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में इशारा किया कि मंगलवार को आठ बजे ईरान पर अमेरिका भीषण हमला कर सकता है। ईरान द्वारा होर्मुज न खोले जाने से ट्रंप का गुस्सा उनके शब्दों में साफ झलक रहा है।
विस्तार
डॉ. इलाही ने अमेरिका-इस्राइल द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध को एक बड़ी गलती करार दिया। उन्होंने कहा, "शुरू से ही यह एक बहुत बड़ी गलती थी। यह केवल ईरान के खिलाफ युद्ध नहीं था, बल्कि यह युद्ध सभी मनुष्यों के खिलाफ था, यह पूरी दुनिया के खिलाफ था। आप देखेंगे कि इस युद्ध का नतीजा यह है कि इस समय कई देशों में बहुत से लोग पीड़ित हैं।"
ये भी पढ़ें: ईरान पर हमले का समय तय: ट्रंप बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक; होर्मुज को लेकर अमेरिकी धमकी से बढ़ा वैश्विक तनाव
ट्रंप की भाषा पर उठाए सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने कहा, "हर इंसान जो भाषा इस्तेमाल करता है, वह उसके व्यक्तित्व, मानवता और नैतिकता की अभिव्यक्ति होती है। इसलिए, जो व्यक्ति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। उसका मतलब है कि यह उनका व्यक्तित्व है। यहां तक कि कई अमेरिकी सांसदों ने भी ऐसी भाषा के इस्तेमाल से इनकार किया है।"
#WATCH | Patna, Bihar: On US President Donald Trump issuing a threat against Iran, Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi, representative of Iran’s Supreme Leader in India, says, "The language which every human being uses is the manifestation of his personality and his humanity and his… pic.twitter.com/vtRf0u8kgB
— ANI (@ANI) April 6, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया था क्या बयान?
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम)!' इस पोस्ट से पहले उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने रास्ता नहीं खोला, तो अमेरिका उसकी ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि 'अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो ईरान में पावर प्लांट और पुल सब कुछ निशाने पर होगा।
#WATCH | Patna, Bihar: Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi, representative of Iran’s Supreme Leader in India, says, "We have to talk about peace. We have to bring peace to the world... Indian diplomacy is very good, and they can also play a more significant role in this issue... From the… pic.twitter.com/0ika8Yvuwl
— ANI (@ANI) April 6, 2026
ये भी पढ़ें: नेतन्याहू ने ट्रंप को क्यों किया कॉल?: अमेरिकी पायलट के बचाव अभियान को बताया साहसिक फैसला, जानें और क्या कहा
युद्ध रोकने में वैश्विक एकजुटता की आवश्यकता
डॉ. इलाही ने आगे कहा कि सभी देश इस युद्ध को रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, "अब ईरान युद्ध का असर बहुत से लोगों पर पड़ रहा है। तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और माल ढुलाई की लागत में भी वृद्धि हुई है। इसलिए, मेरा मानना है कि यह बहुत आवश्यक और महत्वपूर्ण है कि एक निश्चित समय तय किया जाए जिसमें वैश्विक नेता एक साथ आएं और राष्ट्रपति ट्रंप से इस युद्ध को रोकने का आग्रह करें।"
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.