सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan-Linked Fake Passport Scandal in Assam Elections: Himanta Biswa Sarma Speaks Out

असम चुनाव 2026: 'कांग्रेस की जीत के लिए पाकिस्तान में हो रही दुआ', फर्जी पासपोर्ट पर CM हिमंता ने दी चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Shivam Garg Updated Mon, 06 Apr 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के नेताओं पर पाकिस्तान से जुड़े फर्जी दस्तावेजों के जरिए चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई का एलान किया।

Pakistan-Linked Fake Passport Scandal in Assam Elections: Himanta Biswa Sarma Speaks Out
पवन खेड़ा और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के नेताओं पर चुनाव प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप की मदद लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली और गुवाहाटी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के सभी दस्तावेज पाकिस्तान की सोशल मीडिया टीम द्वारा तैयार किए गए थे।

Trending Videos


सीएम ने कहा 'हमारी जांच में पाया गया कि पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान के चैनलों ने असम चुनाव को लेकर कम से कम 11 टॉक शोज किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए। हर टॉक शो में नतीजा यह निकलता है कि कांग्रेस को जीतना चाहिए। कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान का लिंक अब स्पष्ट हो चुका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने AI फोटोशॉप का किया उपयोग
उन्होंने फर्जी दस्तावेजों और फोटोशॉप किए गए पासपोर्ट की भी बात कही। सीएम ने कहा कि मूल UAE पासपोर्ट को एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। कांग्रेस ने इसमें AI फोटोशॉप का उपयोग किया। टाइपू सुल्तान ने सोशल मीडिया पर असली पासपोर्ट अपलोड किया था। मिस्र का पासपोर्ट भी फर्जी है। आप इसे Google Reverse के जरिए भी जांच सकते हैं।

FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई का एलान
हिमंता बिस्वा सरमा ने कानून व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा सामान्य तौर पर जब किसी मुद्दे को जनता के सामने फर्जी दस्तावेजों के साथ उठाया जाता है तो IPC की धारा 420 और 468 लागू होती है। चुनाव के नतीजे को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों के लिए दंड की अधिकतम धाराएं हैं, जिसमें आजीवन कारावास भी शामिल है। मेरी पत्नी ने कल FIR दर्ज कराई है और मुझे भरोसा है कि पुलिस उचित धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed