Mumbai: 'अगर कोई अपने पैसे से मस्जिद बनाता है, तो...'; हुमायूं कबीर के मस्जिद बनाने के फैसले पर अबू आजमी
पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में ‘बाबरी मस्जिद’ के नाम से मस्जिद निर्माण का शिलान्यास कर माहौल गरमा दिया। इसम मामले पर सपा नेता अबू आजमी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को बाबरी मस्जिद-शैली में मस्जिद निर्माण का शिलान्यास कर दिया है। जिसकी राजनीतिक दल लगातार आलोचना कर रहे हैं। इस मामले पर महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा है कि अगर कोई अपने पैसे से मस्जिद बनाता है, तो किसी को भड़काने की जरूरत नहीं है।
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा, अगर कोई अपने पैसे से मस्जिद बनाता है, तो किसी को भड़काने की जरूरत नहीं है। इस देश का कानून कहता है कि आप इजाजत लेकर मस्जिद बना सकते हैं। इसे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
#WATCH | Mumbai: On the foundation stone of Babri Masjid laid by suspended TMC MLA Humayun Kabir in Beldanga, Samajwadi Party leader Abu Azmi says, "If someone builds a mosque with their own money, there is no need to provoke anyone. The law of this country says that you can… pic.twitter.com/SPxgRyVDYiविज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 6, 2025
भाजपा ने ममता पर साधा निशाना
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावों से पहले मुसलमानों का ध्रुवीकरण करने के लिए विधायक का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह परियोजना पश्चिम बंगाल की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है और राष्ट्रीय राजमार्ग-12 को बाधित कर सकती है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने इसे वोट-बैंक की राजनीति बताया। वहीं, टीएमसी ने जवाब में कबीर पर भाजपा और आरएसएस के साथ मिलीभगत करके अशांति पैदा करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'वैश्विक कूटनीति विश्वसनीयता पर चलती है, वंशवाद से नहीं': पुतिन के रात्रिभोज विवाद पर बोली भाजपा
सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: ममता
ममता बनर्जी ने टीएमसी की तरफ से 6 दिसंबर को मनाए जाने वाले संहति दिवस (एकता दिवस) पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, नफरत फैलाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। ममता ने कहा बंगाल में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध हम सब कंधे से कंधा मिलाकर चलना जानते हैं। ममता ने कहा कि उनकी सरकार देश के संविधान के आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।