सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Actor Vijay begins TVK candidate interviews for maiden Assembly poll

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: TVK ने शुरू की उम्मीदवारों की तलाश, आज साक्षात्कार लेंगे विजय; 4200 आवेदन मिले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 10 Mar 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। टीवीके प्रमुख विजय थलापति आज उन लोगों का साक्षात्कार लेने वाले हैं, जिन्होंने पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। सूत्रों को मुताबिक, टीवीके जल्द ही उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे सकती है। पढ़िए रिपोर्ट-

Actor Vijay begins TVK candidate interviews for maiden Assembly poll
अभिनेा और टीवीके प्रमुख विजय। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने मंगलवार को अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेना शुरू कर दिया है। उनकी पार्टी के लिए यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, टीवीके राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और कुछ अहम सीटें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएंगी। 
Trending Videos


विजय पनैयूर स्थित टीवीके मुख्यालय पहुंचे, जहां वह आज करीब 60 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे। पार्टी को चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वाले लोगों से 4,200 आवेदन मिले हैं। टीवीके जल्द की ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची तय कर सकती है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि वरिष्ठ नेता बुसी आनंद, आधव, अर्जुन और अरुण राज को क्रमश: टी नगर, विल्लीवक्कम औऱ तिरुचेंगाडे सीटों से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'सुरक्षा चाहिए तो मुझे वोट दो': ममता बनर्जी के वायरल बयान पर भड़की भाजपा, अकबरुद्दीन ओवैसी से कर दी तुलना

टीवीके का गठन 2 फरवरी 2024 को किया गया था। इसके बाद यह नई पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी को खुद सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर रही है। हालांकि, टीवीके ने अपने साथ चुनावी गठबंधन करने वाले दलों को सत्ता में हिस्सेदारी देने की पेशकश की थी। लेकिन अभी तक कोई भी राजनीतिक दल उसके साथ नहीं जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed