सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   BJP Slams Mamata Banerjee Over Viral Vote for Me for Safety Video, Compares Statement to Akbaruddin Owaisi

'सुरक्षा चाहिए तो मुझे वोट दो': ममता बनर्जी के वायरल बयान पर भड़की भाजपा, अकबरुद्दीन ओवैसी से कर दी तुलना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Tue, 10 Mar 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक वीडियो में दिए गए विवादित बयान को निंदनीय और चिंताजनक बताया। पात्रा ने इसे समुदाय विरोधी और हिंसा के संकेत के रूप में बताया।

BJP Slams Mamata Banerjee Over Viral Vote for Me for Safety Video, Compares Statement to Akbaruddin Owaisi
संबित पात्रा। - फोटो : BJP
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक सोशल मीडिया वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में ममता का बयान चिंताजनक और निंदनीय है। पात्रा ने आरोप लगाया कि ममता ने कहा कि अगर वह सत्ता में नहीं रहीं, तो एक विशेष समुदाय राज्य से समाप्त हो सकता है। पात्रा ने इसे पश्चिम बंगाल में बढ़ते हिंसा के संकेत के रूप में बताया और कहा यह मान लेना कि एक पूरा समुदाय राज्य से मिटाया जा सकता है, बेहद गंभीर है।
Trending Videos


भाजपा नेता ने इसे अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान के समान बताया और कहा कि ममता ने बस उसी भाव को अलग शब्दों में दोहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के बयान न केवल चिंताजनक हैं बल्कि पूरी तरह से निंदनीय भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब ममता बनर्जी के एक वीडियो में कहा "क्योंकि मैं सीएम हूं इसलिए तुम सब सुरक्षित हो। अगर तुम मुझे हटाओगे और BJP को वोट दोगे तो याद रखना कि एक कम्युनिटी है जो तुम सबको एक सेकंड में खत्म कर देगी, इसलिए अगर तुम सुरक्षित रहना चाहते हो तो मुझे वोट देते रहो।

राहुल गांधी वर्ल्ड एआई समिट प्रदर्शन के 'आर्किटेक्ट'
संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह हाल ही में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट के दौरान प्रदर्शन के 'आर्किटेक्ट और डिजाइनर' थे। भाजपा ने दावा किया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा करना और देश की साख को चोट पहुंचाना था।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा "यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन सहज नहीं था, बल्कि पूरी तरह से योजनाबद्ध और डिजाइन किया गया था।" उन्होंने इसे टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस प्रदर्शन बताया और कहा कि इसका डिजाइन राहुल गांधी ने अपने घर में तैयार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed