{"_id":"69c0c6727a5d520e95077883","slug":"actor-vijay-party-tvk-goes-solo-in-puducherry-polls-names-candidates-for-30-seats-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Puducherry Election: पुदुचेरी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी विजय की पार्टी टीवीके, सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Puducherry Election: पुदुचेरी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी विजय की पार्टी टीवीके, सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Nitin Gautam
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार
अभिनेता विजय की पार्टी ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का फैसला किया है। इसके तहत पार्टी ने पुदुचेरी की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
टीवीके चीफ विजय थलापति।
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
मशहूर अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का एलान किया है। इतना ही नहीं पार्टी ने प्रदेश की सभी 30 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने रविवार को ऐलान किया कि वह सभी 30 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।
सूची में कई बड़े नाम
टीवीके द्वारा जारी सूची में दो महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें पुदुचेरी क्षेत्र की मंगलम और कादिरकामम सीटों से टिकट दिया गया है। पार्टी ने तिरुभुवनै (आरक्षित) सीट से ए. के. साई जे. सरवनन कुमार को उम्मीदवार बनाया है। सरवनन कुमार ने ओस्सुदु (आरक्षित) सीट से फिर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने पर शनिवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी दिया टिकट
पूर्व एआईएडीएमके विधायक के. ए. यू. असाना और एल. पेरियासामी को क्रमशः कराईकल (दक्षिण) और नेट्टापक्कम (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पुदुचेरी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी. सामीनाथन को लॉस्पेट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, पुदुचेरी के पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक वी. जे. चंद्रन और कांग्रेस के पूर्व विधायक एन. धनवेलु भी टीवीके पार्टी के उम्मीदवारों में शामिल हैं। पार्टी ने बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
पुदुचेरी चुनाव के लिए भाजपा ने भी नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होने जा रहा है। पुदुचेरी की सभी सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, और 4 मई 2026 को चुनाव के नतीजे आएंगे।
ये भी पढ़ें- Puducherry BJP List: भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की, मन्नादीपेट से राज्य गृह मंत्री नमासिव्यम को टिकट
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन