फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Flight Turbulence: pilot in command of AI 2379-Phuket-Delhi flight reportedly positive in dope Test

AI Flight Turbulence: क्या डोप टेस्ट में पॉजिटिव मिला एक पायलट? AI-2379 टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल

Sun, 09 Aug 2026 11:56 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 09 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

फुकेट-दिल्ली एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस की घटना के बाद विमान के कमांडिंग पायलट का पोस्ट-अराइवल डोप टेस्ट कथित तौर पर पॉजिटिव आया है। सूत्रों के मुताबिक टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ मिला। एयरलाइन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डीजीसीए घटना की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Air India Flight Turbulence: pilot in command of AI 2379-Phuket-Delhi flight reportedly positive in dope Test
एयर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस - फोटो : ANI

विस्तार

4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान एआई 2379 में गंभीर टर्बुलेंस की घटना के बाद जांच में नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, विमान के कमांड में रहे पायलट के दिल्ली पहुंचने के बाद कराए गए अनिवार्य डोप टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी तक एअर इंडिया की तरफ से इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं आयी है। जबकि, जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को फिलहाल उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने नायकों को किया याद, कहा- उनका साहस प्रेरणा बना रहेगा
विज्ञापन


डीजीसीए कर रहा है मामले की जांच
एआई 2379 एयरबस A320 विमान है, जो फुकेट से दिल्ली आ रहा था। उड़ान के दौरान विमान को अचानक गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा और कुछ समय के लिए इसकी ऊंचाई करीब 300 फीट तक कम हो गई। इस दौरान यात्री और चालक दल के सदस्य अपनी सीटों से उछल गए। घटना में कई यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आईं। इस घटना की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) कर रहा है। इस जांच में विमान के ब्लैक बॉक्स समेत अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ‘भारतीय कानून मानने ही होंगे’: मेटा को सरकार का साफ संदेश; एल्गोरिदम पर भी नजर: डीपफेक पर सख्ती की तैयारी

क्या है पूरा घटनाक्रम?
  • फुकेट से दिल्ली आ रही थी एअर इंडिया की फ्लाइट
  • अचानक तेज टर्बुलेंस चपेट में आई उड़ान संख्या एआई-2379
  • तेज टर्बुलेंस के कारण कई यात्री और क्रू सदस्य हुए घायल
  • घटना के दौरान करीब 300 फीट नीचे आ गया था विमान
  • विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतारा गया
  • घटना के वक्त विमान में कुल 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed