फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Marshal Inderpal Singh Walia Appointed as Vice Chief of the Air Staff from November 1

कौन हैं एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया?: मिग से सुखोई तक उड़ाने का अनुभव, अब बनेंगे वायुसेना के उप प्रमुख

Fri, 30 Oct 2026 07:20 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 30 Oct 2026 07:20 PM IST
सार

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया भारतीय वायुसेना के अगले उप प्रमुख होंगे। करीब चार दशक के अनुभव के साथ वह कई लड़ाकू विमान उड़ा चुके हैं और महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
Air Marshal Inderpal Singh Walia Appointed as Vice Chief of the Air Staff from November 1
इंदरपाल सिंह वालिया बने वायुसेना के नए उप प्रमुख - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया भारतीय वायुसेना के अगले उप प्रमुख होंगे। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की। वह मौजूदा उप प्रमुख एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित की जगह लेंगे। वह 1 नवंबर 2026 से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। एयर मार्शल दीक्षित शनिवार को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। 

विज्ञापन


एयर मार्शल वालिया फिलहाल पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने लड़ाकू विमानों को उड़ाने के साथ कई महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ पदों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं।
विज्ञापन


मिग, जगुआर और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव
एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 11 जून 1988 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। वह मिग-21, मिग-23, मिग-27, जगुआर और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के सभी संस्करणों पर प्रशिक्षित हैं। उन्होंने एक अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू स्क्वाड्रन और टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TACDE) की कमान भी संभाली है। इसके अलावा, वह एयर फोर्स स्टेशन बरेली के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान और दक्षिण कोरिया में भी निभाई जिम्मेदारी
एयर मार्शल वालिया ने ब्रिटेन में एडवांस्ड कमांड एंड स्टाफ कोर्स किया है। वह भारतीय वायुसेना के डायरेक्टरेट ऑफ एयर स्टाफ इंस्पेक्शन (DASI) के प्रमुख भी रह चुके हैं। उन्होंने जापान और दक्षिण कोरिया स्थित भारतीय दूतावासों में रक्षा अताशे के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा, वह पूर्वी वायु कमान में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।


तीन स्नातकोत्तर डिग्रियां, दो प्रमुख सैन्य सम्मान
एयर मार्शल वालिया के पास रक्षा और रणनीतिक अध्ययन में तीन स्नातकोत्तर डिग्रियां हैं। उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2008 में वायु सेना पदक और 2018 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed