सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airlines face check-in issues due to software problem on Thursday morning, News in Hindi

Air Services: दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई हवाई अड्डों पर सेवाएं हुईं बाधित, करीब 40 मिनट तक यात्री रहे हलकान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Feb 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Air Services Halted At Many Airports in India: देश के तमाम हवाई अड्डों पर आज एक बार फिर से हवाई सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं है। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण ये सेवाएं बाधित हुईं थी, फिलहाल इसे सुधार लिया गया है। जानें, किस समस्या के कारण हवाई सेवा प्रभावित हुईं...

Airlines face check-in issues due to software problem on Thursday morning, News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार सुबह देश के कई हवाई अड्डों पर हवाई सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित हुई। जानकारी के मुताबिक, सॉफ्टवेयर की खराबी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को चेक-इन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह कई हवाई अड्डों पर 40 मिनट से अधिक समय तक चली सॉफ्टवेयर की खराबी के कारण यात्री चेक-इन में आई दिक्कत के कारण हलकान होते रहे।

Trending Videos


यह भी पढ़ें - Karala: सबरीमाला में प्रसाद व्यवस्था में खामियां, हाईकोर्ट ने एसआईटी को 45 दिनों में जांच पूरी करने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


किन-किन एयरलाइंस की सेवाएं हुई प्रभावित?
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, मुंबई और अन्य हवाई अड्डों पर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर की सेवाएं प्रभावित हुईं। जानकारी के मुताबिक, सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण चेक-इन सिस्टम सुबह लगभग 6.45 बजे से 7.28 बजे तक ठप्प रहा।

समस्या का हुआ समाधान, सिस्टम हुआ बहाल
एक सूत्र ने बताया कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है। सूत्रों ने यह भी बताया कि सॉफ्टवेयर की खराबी के कारण एयरलाइंस कंपनियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। फिलहाल, इस मामले में एयरलाइंस कंपनियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें -NCP-SP: सुप्रिया सुले की मांग- बढ़ाई जाए भाई रोहित की सुरक्षा; अजित पवार के विमान हादसे को लेकर उठाए थे सवाल

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी दिक्कतें
यह पहली बार नहीं है कि देश के कई हवाई अड्डों पर इस तरह की दिक्कत का सामना यात्रियों को करना पड़ा हो। इससे पहले पिछले साल दिसबंर महीने में भी इस तरह की समस्या के कारण हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस समय थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई खराबी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतार लग गई थी और उन्हें अपनी यात्रा के लिए कई घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed