NCP-SP: सुप्रिया सुले की मांग- बढ़ाई जाए भाई रोहित की सुरक्षा; अजित पवार के विमान हादसे को लेकर उठाए थे सवाल
बीते 28 जनवरी को बरामती मेंं हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से रोहित पवार ने लगातार उनके निधन पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष ने महाराष्ट्र सरकार से रोहित पवार की सुरक्षा की मांग की।
विस्तार
एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार लगातार उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार से उनके सुरक्षा की मांग की है। एक एक्स पोस्ट में सुले ने कहा कि पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इससे पूरे महाराष्ट्र में सदमा फैल गया है। लोग अभी भी गहरे शोक में हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के संदेह और आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- Shivaji Maharaj: जब औरंगाबाद आए थे छत्रपति शिवाजी महाराज, मराठा राजा को देखने के लिए उमड़ी थी भारी भीड़
रोहित पवार लोगों के मन के सवाल पूछ रहे
उन्होंने कहा कि रोहित पवार जनता की भावनाओं को दर्शाते हुए अच्छी तरह से शोध किए गए। विचारशील तरीके से तथ्यों, मुद्दों और प्रश्नों को सामने रख रहे हैं। इस बात पर जोर दिया कि लोगों को अधिकारियों से स्पष्ट जवाब पाने का अधिकार है। बारामती लोकसभा सदस्य ने कहा, "यदि अधिकारी जवाब देने में देरी करते हैं, तो बेचैनी और भी बढ़ जाएगी। इसे बढ़ने से रोकने के लिए यह आवश्यक है कि घटना की सच्चाई पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से जनता के सामने आए।" इस बात पर जोर देते हुए कि व्यवस्था पर सवाल उठाना हर भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, सुले ने कहा कि रोहित पवार अधिकारियों के समक्ष लोगों के मन में उठने वाले संदेह और चिंताओं को व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- NIA: म्यांमार मानव तस्करी-साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, एनआईए ने तीन आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट
उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग
उन्होंने कहा, "यह बेहद महत्वपूर्ण है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार को उठानी चाहिए।" दो बार के विधायक रोहित दिवंगत अजीत पवार के भतीजे है। उन्होंंने हाल ही में दो प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कीं और दावा किया कि विमान दुर्घटना में तोड़फोड़ की आशंका का कारण है। उन्होंने मांग की है कि विमान दुर्घटना की जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू अपने पद से इस्तीफा दे दें। विधायक ने यह भी दावा किया है कि वीएसआर कंपनी, जिसका लेयरजेट विमान पिछले महीने पुणे के बारामती कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, को संरक्षण दिया जा रहा है।