{"_id":"6996cafd22e849efb801ec72","slug":"india-ai-impact-summit-2026-pm-modi-ai-roadmap-buddha-teachings-global-cooperation-human-centric-ai-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Summit 2026: एआई समिट में पीएम मोदी ने दिया भगवान बुद्ध का यह संदेश, कहा- सही समझ से होता है सही काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AI Summit 2026: एआई समिट में पीएम मोदी ने दिया भगवान बुद्ध का यह संदेश, कहा- सही समझ से होता है सही काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई को मानवता के लिए बड़ा अवसर बताया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर चर्चा करते हुए इसके सही समझ और सही उपयोग पर जोर दिया।
पीएम नरेन्द्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मुख्य सत्र संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूरी दुनिया से अपील की कि तकनीक के इस दौर में आ रहे बदलावों को मानवता के लिए एक बड़े अवसर में बदलें। पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सफलता सही समझ और सही काम पर टिकी है।
पीएम ने किया बुद्ध की शिक्षाओं का जिक्र
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने एआई के भविष्य को लेकर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "भारत बुद्ध की धरती है। भगवान बुद्ध ने सिखाया था कि सही काम हमेशा सही समझ से आता है।" उन्होंने जोर दिया कि एआई के लिए एक ऐसा रास्ता (रोडमैप) बनाना जरूरी है, जो सही इरादे और सही समय पर लिए गए फैसलों पर आधारित हो। तभी एआई का असली और सकारात्मक असर दिखेगा।
पीएम मोदी ने एक ऐसे एआई इकोसिस्टम की वकालत की, जो संवेदनशील हो और जिसमें इंसान केंद्र में हो। उन्होंने भरोसा जताया कि यह समिट एक नैतिक और जिम्मेदार डिजिटल भविष्य बनाने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि इंसानों ने हर चुनौती को एक नए मौके में बदला है। आज एआई के रूप में हमारे पास फिर से ऐसा ही मौका है।
ये भी पढ़ें: AI Summit 2026: इस एआई तकनीक ने खींचा सबका ध्यान, पीएम मोदी के भाषण को रियल टाइम साइन लैंग्वेज में बदला
कोरोना महामारी का दिया उदाहरण
सहयोग की अहमियत बताते हुए पीएम मोदी ने कोरोना महामारी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उस संकट के दौरान दुनिया ने देखा कि मिलकर काम करने से नामुमकिन भी मुमकिन हो जाता है। वैक्सीन बनाने से लेकर सप्लाई चेन चलाने और लोगों की जान बचाने तक, सब कुछ आपसी सहयोग से ही सफल हुआ। एआई के क्षेत्र में भी दुनिया को इसी तरह साथ आने की जरूरत है।
कई बड़ी हस्तियां रही मौजूद
इस समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और दुनिया के बड़े उद्योगपतियों ने भी हिस्सा लिया। यह पहली बार है जब 'ग्लोबल साउथ' के किसी देश में इतना बड़ा एआई समिट हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का विजन 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' है। एआई का इस्तेमाल भी इसी सिद्धांत पर होना चाहिए ताकि पूरी मानवता का भला हो सके।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन