सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Mandapam New Delhi antonio guterres india ai impact summit global ai fund warning on jobs environment

India AI Impact Summit: यूएन महासचिव ने किया आगाह, कहा- एआई को इंसान का विकल्प नहीं, सहारा बनना चाहिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 19 Feb 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में एआई को सुरक्षित और समावेशी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एआई इंसानों की जगह न ले और बच्चों के लिए सुरक्षित हो। उन्होंने एआई के विकास के लिए 3 अरब डॉलर के ग्लोबल फंड की मांग भी की।

Bharat Mandapam New Delhi antonio guterres india ai impact summit global ai fund warning on jobs environment
एंटोनियो गुटेरेस (संयुक्त राष्ट्र के महासचिव) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस गुरुवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए। उन्होंने अपने भाषण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की चुनौतियों को लेकर चेतावनी दी। गुटेरेस ने कहा कि एआई को इंसानों की जगह नहीं लेनी चाहिए। इसके बजाय एआई को इंसानी क्षमता बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। एआई के खतरे को लेकर उन्होंने कहा, हमें श्रमिकों में निवेश करना चाहिए, ताकि एआई इंसानी क्षमता को बढ़ाए, उसे प्रतिस्थापित न करे।
Trending Videos


नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन पर उन्होंने एआई के विस्तार से उत्पन्न होने वाली सामाजिक, आर्थिक और पारिस्थितिक समस्याओं से निपटने की अपील की। उन्होंने कहा, असली इम्पैक्ट का मतलब है ऐसी तकनीक जो जिंदगी को बेहतर बनाए और धरती की रक्षा करे। आइए, डिफॉल्ट सेटिंग के रूप में गरिमा के साथ सबके लिए एआई बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण पर असर के बारे में उन्होंने कहा, जैसे-जैसे एआई की ऊर्जा और पानी की मांग बढ़ रही है, डेटा सेंटर और सप्लाई चेन को स्वच्छ ऊर्जा पर स्विच करना चाहिए, न कि इसका बोझ कमजोर समुदायों पर डालना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई सभी के लिए सुरक्षित होना चाहिए। इसके लिए लोगों को शोषण, हेरफेर और दुरुपयोग से बचाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: AI Summit 2026: एआई समिट में पीएम मोदी ने दिया भगवान बुद्ध का यह संदेश, कहा- सही समझ से होता है सही काम

बच्चों पर सोशल मीडिया के बुरे असर को लेकर जारी विवाद के बीच एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, किसी भी बच्चे को अनियंत्रित एआई का परीक्षण विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। गुटेरेस ने कहा, एआई सभी का होना चाहिए। बिना निवेश के कई देश एआई के दौर से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने एआई पर एक वैश्विक फंड की अपनी मांग दोहराई और कहा, हर जगह बुनियादी क्षमता विकसित करने के लिए कौशल, डेटा, सस्ती कंप्यूटिंग शक्ति और सबको साथ लेकर चलने वाले इकोसिस्टम की जरूरत है।

उन्होंने एआई वैश्विक फंडिंग के लिए इस बार तीन बिलियन डॉलर का लक्ष्य तय किया और कहा कि तीन बिलियन डॉलर किसी एक टेक कंपनी के सालाना राजस्व के एक प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने कहा कि यह एआई विस्तार की एक छोटी कीमत है जिससे सभी को फायदा होता है, जिसमें एआई बनाने वाले व्यवसाय भी शामिल हैं। सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट हर साल 305 बिलियन डॉलर कमाती है।

गुटेरेस ने कहा कि हालांकि एआई असमानता को गहरा कर सकता है, पूर्वाग्रह को बढ़ा सकता है और नुकसान को बढ़ावा दे सकता है, लेकिन अगर सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए तो इसमें मानवता को बेहतर बनाने की अपार क्षमता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed