सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP MLA Bishnu Prasad Sharma joins TMC

West Bengal: टीएमसी में शामिल हुए भाजपा विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा, 2024 में निर्दलीय लड़ा था लोकसभा चुनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 19 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिन बंगाल में चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। भाजपा के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने आज टीएमसी के दामन थामते हुए पार्टी पर कई मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। 

West Bengal BJP MLA Bishnu Prasad Sharma joins TMC
बिष्णु प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल - फोटो : एक्स (TMC)
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला शुरु हो गया है। भाजपा से अलग हुए विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बिष्णु कुर्सियांग से पहली बार विधायक बने हैं। वह कोलकाता में पार्टी के हेडक्वार्टर में टीएमसी में शामिल हुए। शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और उद्योग मंत्री शशि पांजा ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

Trending Videos

बिष्णु प्रसाद शर्मा ने कहा कि मुझे मेरे गोरखा भाइयों और बहनों ने चुना था, लेकिन मैं उनके लिए काम नहीं कर पाया। भाजपा ने वादे किए लेकिन कुछ नहीं किया। ज़मीन पर कोई असली काम नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने बार-बार अलग गोरखालैंड राज्य की मांग का समर्थन किया था, उनका तर्क था कि हिल्स को खास प्रशासन और विकास की जरूरत है। उन्होंने कई बार अलग नॉर्थ बंगाल राज्य की मांग भी उठाई थी। 

शर्मा ने पहले भी कई भाजपा की बुराई की थी, और गोरखालैंड की मांग पर कोई एक्शन न लेने को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2024 का लोकसभा में दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, और खुद को धरती का बेटा बताया था। हालांकि, यह कोशिश कामयाब नहीं हुई, और भाजपा के राजू बिस्टा ने सीट जीत ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed