{"_id":"699702cb7f898bf9950e07ba","slug":"congress-claims-bjp-governments-forcefully-deleted-nine-ai-generated-videos-calls-it-misuse-of-rules-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI वीडियो हटाने पर भड़की कांग्रेस: भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- 'PM मोदी सच से डर गए'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AI वीडियो हटाने पर भड़की कांग्रेस: भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- 'PM मोदी सच से डर गए'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र और बीजेपी शासित राज्यों की सरकारों ने उसके 9 AI वीडियो जबरन डिलीट करवा दिए। पार्टी ने इसे नियमों का खुला गलत इस्तेमाल और असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश बताया है।
सुप्रिया श्रीनेत
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
Congress on AI: कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाए गए उसके नौ वीडियो को बीजेपी सरकारों ने जबरन डिलीट करा दिया। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असहमति की हर आवाज को दबाने के बजाय देश के हित में काम करना चाहिए। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ नियमों का खुला गलत इस्तेमाल हो रहा है।
कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सुप्रिया ने कहा, "एक तरफ पीएम मोदी AI पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल में वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डरते हैं।"
जबरन हटाए गए 9 वीडियो
सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि पिछले छह हफ्तों में कांग्रेस के बनाए 9 AI वीडियो को प्रधानमंत्री और उनकी केंद्र व बीजेपी राज्य सरकारों ने जबरन डिलीट करवा दिया। इन सभी वीडियो में कानूनी तौर पर जरूरी AI डिस्क्लेमर दिया गया था। वीडियो में पूरे समय ऊपर AI-जनरेटेड वीडियो लिखा हुआ था, जिससे यह साफ था कि किसी को गुमराह करने की कोशिश नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि इन वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने जनरल नरवणे से बात करते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया था। साथ ही यह भी दिखाया गया था कि कैसे मोदी ने अमेरिका के साथ एक व्यापार सौदे के लिए भारत के राष्ट्रीय हितों से समझौता किया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पीएम मोदी और बीजेपी सच से इतना डर गए हैं कि वे इसके AI प्रेजेंटेशन से भी घबरा रहे हैं।
नियमों का हो रहा गलत इस्तेमाल
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन AI वीडियो को हटाने के कुछ आदेश बीजेपी शासित राज्यों जैसे बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को भेजे। वहीं, कुछ आदेश सीधे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अधीन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से आए। पार्टी ने इसे आईटी नियम, 2021 का खुला गलत इस्तेमाल बताया है।
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "वीडियो क्यों हटाया जा रहा है, इसमें कोई पारदर्शिता नहीं है। कोई सार्वजनिक आदेश नहीं है, सब कुछ गुप्त तरीके से हो रहा है। इसलिए इन फैसलों को अदालत में चुनौती देने का कोई आधार नहीं बचता। कम से कम हमें यह तो बताएं कि इन वीडियो में क्या गैरकानूनी था।" उन्होंने कहा कि तानाशाही सरकारें ऐसे ही काम करती हैं।
राजनीतिक व्यंग्य पर आपत्ति क्यों?
कांग्रेस नेता ने कहा कि वह डीपफेक पर रोक लगाने का स्वागत करती हैं, लेकिन क्या AI डिस्क्लेमर के साथ राजनीतिक व्यंग्य भी उसी श्रेणी में आता है? उन्होंने सवाल किया, "क्या सरकार प्रधानमंत्री पर किए गए राजनीतिक व्यंग्य और टिप्पणी पर आपत्ति जता रही है, जो किसी भी लोकतंत्र में पूरी तरह से जायज है?" उन्होंने पीएम मोदी को सलाह दी कि वे असहमति की आवाज दबाने के बजाय देश हित में काम करें।
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit: एआई समिट के मंच से भारत-UAE साझेदारी को नई धार, PM मोदी-क्राउन प्रिंस की मुलाकात खास क्यों?
Trending Videos