Naxalism: सीआरपीएफ महानिदेशक बोले- अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है नक्सलवाद, मार्च तक देश से हो जाएगा खत्म
केंद्रीय गृह मंंत्री ने मार्च 2026 तक देश से नकस्लवाद खत्म होने की बात कही थी। इस पर सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंंत्री ने पिछले साल एलान किया था कि मार्च 2026 तक देश से नकस्लवाद खत्म हो जाएगा। इसी बीच सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह का एक बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के घोषणा के अनुसार मार्च तक देश से इस खतरे का उन्मूलन कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Shivaji Jayanti: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि, कई कांग्रेस नेताओं ने भी किया याद
नक्सलवाद ने अंतिम चरण में है
गुवाहाटी में बल की डीजी परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने पिछले साल अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियानों में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, "नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। जैसा कि हमारे केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की है, मार्च 2026 तक इसका पूरी तरह से उन्मूलन हो जाएगा।" सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान मणिपुर में सराहनीय काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- AI Summit 2026: इस एआई तकनीक ने खींचा सबका ध्यान, पीएम मोदी के भाषण को रियल टाइम साइन लैंग्वेज में बदला
उन्होंने कहा, "हमारी सेना एक निष्पक्ष एजेंसी के रूप में इस क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतने में सक्षम रही है।"सीआरपीएफ की वर्षगांठ परेड से पहले डीजी की परेड का आयोजन किया गया, जिसमें शाह शनिवार को शामिल होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.