{"_id":"636f491ebc548d7c9216968a","slug":"akhil-giri-who-is-bengal-minister-akhil-giri-who-made-indecent-remarks-on-the-president-know-the-whole-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Akhil Giri: कौन हैं ममता बनर्जी के मंत्री अखिल, जिन्होंने राष्ट्रपति पर की अभद्र टिप्पणी, जानें पूरी कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Akhil Giri: कौन हैं ममता बनर्जी के मंत्री अखिल, जिन्होंने राष्ट्रपति पर की अभद्र टिप्पणी, जानें पूरी कहानी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 12 Nov 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिल गिरी कौन हैं? राष्ट्रपति पर दिए अपने बयान पर गिरी ने क्या सफाई दी है? इस मामले में विपक्षी दल भाजपा का क्या कहना है? अब तक राष्ट्रपति मुर्मू पर कौन-कौन विवादित टिप्पणी कर चुका है? आइए जानते हैं...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टीएमसी नेता ने की आपत्तिजनक टिप्पणी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी की है। गिरी एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति के लुक को लेकर विवादित बयान दिया। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताते हुए अखिल गिरी की गिरफ्तारी की मांग की है।
राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिल गिरी कौन हैं? राष्ट्रपति पर दिए अपने बयान पर गिरी ने क्या सफाई दी है? इस मामले में विपक्षी दल भाजपा का क्या कहना है? अब तक राष्ट्रपति मुर्मू पर कौन-कौन विवादित टिप्पणी कर चुका है? आइए जानते हैं...
Trending Videos

पहले जानिए अखिल गिरी ने क्या कहा?
अखिल गिरी नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में गिरी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर भी तंज कस रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के रंग-रूप को लेकर अभद्र टिप्पणी की। पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि का यह भाषण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कौन हैं अखिल गिरी?
अखिल गिरी पश्चिम बंगाल सरकार में मत्स्य पालन मंत्री हैं। 62 साल के अखिल मूल रूप से कांथी दक्षिण विधानसभा के रहने वाले हैं। अखिल ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। गिरी पहले भी अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। 2021 विधानसभा चुनाव में अखिल के दिए हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 70 लाख रुपये की संपत्ति है। दंगा भड़काने, सरकारी अफसर के कामकाज में बाधा डालने जैसे मुकदमे भी अखिल गिरी पर चल रहे हैं। वह चार बार पश्चिम बंगाल की रामनगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

भाजपा ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने ममता बनर्जी और उनके मंत्री अखिल गिरि पर निशाना साधा। भाजपा ने दावा किया कि जब अखिल गिरि ने राष्ट्रपति के खिलाफ यह यह टिप्पणी की तो ममता बनर्जी सरकार की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहां मौजूद थीं।
वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ममता बनर्जी की कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। मालवीय ने आगे कहा- ममता बनर्जी हमेशा आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में भी उन्होंने मुर्मू का समर्थन नहीं किया था। यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर है।
भाजपा सांसद सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने टीएमसी नेता अखिल गिरि की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके अलावा उन्हें विधायक पद से भी बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

अपने बयान पर गिरी ने क्या सफाई दी?
राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी के बाद टीएमसी नेता अखिल गिरि ने सफाई दी। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था। मैं सुवेंदु अधिकारी को जवाब दे रहा था। उन्होंने कहा था कि मैं दिखने में खराब हूं। मैं एक मंत्री हूं, मैंने पद की शपथ ली है, अगर मेरे खिलाफ कुछ कहा जाता है तो यह संविधान का अपमान होगा।

राष्ट्रपति पर ये नेता भी हर चुके हैं विवादित टिप्पणी
पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी राजनेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, उदित राज भी विवादित बयान दे चुके हैं। हालांकि बाद में उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर माफी मांगी थी। अधीर ने लिखा- मैंने गलती से आपके लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया। मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। कांग्रेस के उदित राज ने भी अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।