सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alert for thunderstorms and rain in several states Delhi NCR weather change Western Disturbance monsoon

देशभर में बदलेगा मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 17 Jun 2026 05:03 AM IST
विज्ञापन
सार

देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 21 जून तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, जबकि राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।

Alert for thunderstorms and rain in several states Delhi NCR weather change Western Disturbance monsoon
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले तीन-चार दिन आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान समेत कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि, मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में 21 जून तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है। मानसून अभी दिल्ली तक नहीं पहुंचा है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं। हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी की संभावना
कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम और अधिक उग्र रहने की संभावना है। यहां धूलभरी आंधी के साथ हवाओं की गति कुछ जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दृश्यता में कमी आ सकती है।
विज्ञापन


और आगे बढ़ा मानसून
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के भीतर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसकी उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। अगले चार दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के अधिक क्षेत्रों में मानसून जल्द पहुंच सकता है। मानसून की यह प्रगति खरीफ फसलों की बुवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
weather updates, india, western disturbance, rain, thunderstorm, imd forecast, north india rain, Delhi, NCR, himachal pradesh, UP, punjab, haryana, showers, south india, tamil nadu, kerala
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed