सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Samwad Day 1: CM Yogi spoken on Namaz, New claim on Vinesh case, read big statements of celebrities

संवाद का पहला दिन: नमाज पर योगी के बेबाक बोल, विनेश से जुड़े मामले पर नया दावा, पढ़ें हस्तियों की बड़ी बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Pavan Updated Mon, 18 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला संवाद - उत्तर प्रदेश के पहले दिन दर्शकों-श्रोताओं को हस्तियों की बेबाक बातें जानने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। अध्यात्मिक वक्ताओं ने जीवन से जुड़े सूत्र बताए। जैकी श्रॉफ और नवजोत सिंह सिद्धू जैसी शख्सियत ने जीवन को लेकर अपना नजरिया पेश किया और खेल जगत से जुड़े अहम खुलासे हुए। जानिए पहले दिन क्या-क्या हुआ...

Amar Ujala Samwad Day 1: CM Yogi spoken on Namaz, New claim on Vinesh case, read big statements of celebrities
अमर उजाला संवाद का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में दो दिन के अमर उजाला संवाद - उत्तर प्रदेश की सोमवार को शुरुआत हुई। पहले दिन 10 से ज्यादा सत्र हुए। इसमें मोटिवेशन से लेकर अनुशासन तक, जुनून से लेकर जिंदगी तक, अनुशासन से लेकर आकांक्षाओं तक, जज्बे से लेकर जीत तक और शक्ति से समृद्धि तक अलग-अलग विषयों पर बात हुई। पढ़ें, संवाद के पहले दिन हिस्सा लेने वाली शख्सियतों की अहम बातें...
Trending Videos


'प्यार से मानेंगे तो ठीक है...'
'उत्तर प्रदेश: कल, आज और कल' विषय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''लोग आज पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती? हम कहते हैं कि कतई नहीं होती। सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा? क्या अधिकार है उसे सड़क रोकने और आवागमन बाधित करने का? लोगों ने कहा- कैसे होगा? हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा- शिफ्ट में कर लो। घर में रहने की जगह नहीं है, तो संख्या नियंत्रित कर लो। आपको सिस्टम के साथ रहना है, तो नियम-कानून को मानना शुरू करें। नमाज पढ़ना जरूरी है, तो शिफ्ट में पढ़ें। हम रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नहीं...। प्यार से मानेंगे तो ठीक बात है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। हमारा काम है संवाद बनाना। आप संवाद से मानेंगे तो संवाद से, नहीं तो संघर्ष से भी देख लो। बरेली में लोगों ने हाथ आजमाने का काम किया, देख ली ताकत।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब कोई राह चलते हुए बेटी से छेड़खानी नहीं कर सकता। जबरन उठाने का दुस्साहस नहीं कर सकता। उसे पता है कि जबरन उठाएगा, तो जो दुर्गति रावण और दुर्योधन की हुई थी, यह तय है कि वही दुगर्ति उसकी भी होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

'पूर्व कुश्ती कोच का बड़ा आरोप- दोषी खुद विनेश हैं

वहीं, संवाद में खेल से जुड़े तमाम मुद्दों पर भी बातचीत की गई, जिसमें भारतीय कुश्ती टीम के पूर्व कोच विनोद कुमार भी पहुंचे। उनके साथ पूर्व पहलवान संग्राम सिंह और पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत भी मौजूद थे। विनोद कुमार ने इस दौरान महिला पहलवान विनेश फोगाट पर निशाना साधा और कहा कि ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने की दोषी खुद विनेश हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed