संवाद का दूसरा दिन: अखिलेश ने बताई 2027 की रणनीति; वरुण-मृणाल ने साझा कीं लखनऊ की यादें, पढ़ें किसने क्या कहा
अमर उजाला संवाद - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद के मंच पर दूसरे दिन देश और राज्य कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान सभी ने तमाम मुद्दों पर अपनी-अपनी राय रखी। इसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जहां राजनीति पर चर्चा की, वहीं सिने कलाकार वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने नए कंटेंट पर अपना नजरिया पेश किया। जानिए दूसरे दिन क्या-क्या हुआ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेगी सपा?
'सियासत, सपने और हकीकत' सेगमेंट में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने साल 2027 के लिए राज्य में अपने पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। इन सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा विरोधी बहुत ताकतवर है, इसलिए हम रणनीति नहीं बताएंगे। हालांकि, कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर वे जरूर बोले, लेकिन राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे या नहीं, इस पर खुलकर नहीं बोले। विपक्ष का चेहरा कौन है, इस बारे में भी उन्होंने खुलासा किया। पूरी खबर यहां पढ़ें
अखिलेश की किस पसंद से विरोधी परेशान हैं?
संवाद में अखिलेश यादव ने बंगाल चुनाव, नीट एग्जाम और सड़क पर नमाज जैसे मुद्दों पर खुलकर विचार रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या की हार को भूल नहीं पा रही है। वहीं, जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि आपको कौन सा खाना पसंद है तो उन्होंने कहा कि मुझे सभी खाना पसंद है। लेकिन आज मंगलवार है तो मैं भंडारा खाऊंगा, फिर पूछा गया कौन सी फिल्म और अभिनेता पसंद है तो उन्होंने कहा कि मुझे एक रशियन फिल्म बिहाइंड एनिमी लाइन्स पसंद है और जब भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे पुष्पक फिल्म कमल हासन की बहुत पसंद है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हमनें मुगल-ए-आजम फिल्म न जाने कितनी बार देखी है। विरोधी लोग इसी बात से परेशान हैं कि हम मुगल-ए-आजम क्यों देख रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
उत्तर प्रदेश की प्रगति पर अनुप्रिया पटेल ने जताई खुशी
'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शिरकत की। इस दौरान राज्य की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'हम सब के लिए प्रसन्नता का विषय है कि विकसित उत्तर प्रदेश के विकसित भारत का ये जो संकल्प है निरंतर आज प्रदेश सरकार के मुखिया और एनडीए सरकार के कार्यकाल में आगे बढ़ रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें
'नमक-शमक डाल देते हैं' का राज
अमर उजाला संवाद लखनऊ 2026 के दूसरे दिन मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने मंच पर पहुंचकर अपने अनोखे अंदाज में जिंदगी के किस्सों को साझा किया। ‘स्वाद और सफलता का तड़का’ विषय पर बोलते हुए उन्होंने सबसे पहले अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि नमक-शमक प्रबंधन का सबक बन गया है। जब तक हम दबाव में नहीं आते, अच्छे विचार नहीं निकल पाते। उन्होंने कहा कि लोग मरने के बाद हमें कैसे याद रखेंगे? हमने कहा कि जीते-जी लोग याद रख लें, यह काफी है। पूरी खबर यहां पढ़ें
'भारत के अनोखे स्वाद' हरपाल सिंह सोखी की जुबानी
प्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह सोखी ने अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के दौरान ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फूड’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि खाना केवल स्वाद नहीं, बल्कि एक भावना और जज्बात है। उन्होंने कहा कि जैसे लखनऊ अपनी कबाब संस्कृति के लिए जाना जाता है, वैसे ही देश के हर शहर और जिले की अपनी अलग खानपान पहचान होती है। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फूड’ पहल इसी स्थानीय स्वाद और परंपरा को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास है। पूरी खबर यहां पढ़ें
अमर उजाला से आठ साल बाद हुआ AI का जन्म
अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन एआई के जरिए स्मार्ट शिक्षा और इंटेलिजेंस कैंपस जैसे विषयों पर मंथन के लिए एकेटीयू के प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार, आईआईएम निदेशक प्रो. मनमोहन प्रसाद गुप्ता, डॉ. जयश्री पेरिवाल, सुभारती विश्वविद्यालय के डीन प्रो. मनोज कपिल शामिल हुए। प्रो. मनोज कपिल ने कहा- एआई नया नहीं है, एआई का जन्म अमर उजाला से आठ साल बाद हुआ था। 1956 में बताया गया कि दुनिया में एआई नाम की कोई चीज है। उसका फिर धीरे-धीरे विस्तार होता चला गया। सबसे पहले बच्चों को यह पता होना चाहिए कि एआई को कैसे इस्तेमाल करना है, एआई का कितना इस्तेमाल होना चाहिए, एआई कब इस्तेमाल करना है और एआई कब इस्तेमाल नहीं करना है। पूरी खबर यहां पढ़ें
'एआई नहीं अपनाया तो पीछे रह जाएंगे'
अमर उजाला ‘संवाद’ में स्मार्ट शिक्षा और एआई कैंपस पर मंथन किया गया। इस अवसर पर डॉ. जयश्री पेरीवाल ने कहा कि यदि AI को नहीं अपनाया गया तो हम पीछे रह जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे स्कूल हों या कॉलेज, डॉक्टर हों या शिक्षक एआई को अपनाना जरूरी है, वरना हम डायनासोर की तरह हो जाएंगे और धीरे-धीरे विलुप्त हो जाएंगे , लेकिन इसे कैसे अपनाना है यह विवेक का विषय है। पूरी खबर यहां पढ़ें
हरपाल सिंह सोखी ने सुनाया संघर्ष का किस्सा
अमर उजाला संवाद लखनऊ 2026 में प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने अपने खास अंदाज में जिंदगी, शिक्षा और खानपान से जुड़े अनुभव साझा किए। उनकी बातों ने न केवल युवाओं को प्रेरित किया, बल्कि यह भी बताया कि सफलता के लिए केवल हुनर ही नहीं, बल्कि सही शिक्षा और नवाचार भी जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि एक शेफ के लिए पढ़ा-लिखा होना कितना जरूरी है, तो उन्होंने कहा कि हर इंसान को शिक्षित होना चाहिए। हर नागरिक में समझ होना जरूरी है कि क्या सही है और क्या गलत। पूरी खबर यहां पढ़ें
बच्चें जान लें AI से इन चार सवालों के जवाब
अमर उजाला संवाद में प्रो. मनोज कपिल ने कहा कि बच्चों को एआई इस्तेमाल करने से जुड़े चार सवालों के जवाब पता होने चाहिए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में एआई शिक्षा, असिस्मेंट, काउंसलिंग और प्लेसमेंट का बड़ा आधार बनेगा। प्रो. मनोज कपिल ने कहा कि आने वाले वर्षों में एआई दुनिया की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदल देगा। ऐसे में बच्चों और युवाओं के लिए सिर्फ एआई के बारे में जानना ही नहीं, बल्कि उसका सही और संतुलित उपयोग समझना भी बेहद जरूरी है। पूरी खबर यहां पढ़ें
पंजाब-हिमाचल पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा
लखनऊ में दो दिन के अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कैशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा- 'देखिए सबसे बड़ी जो ताकत हमारी है, हमारे संगठित कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर तक समर्पित संरचना है। हमारे कार्यकर्ता का एक ही लक्ष्य रहता है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत और इस संकल्प के साथ हमारा जो अभियान शुरू होता है तो वह अभियान सिर्फ इस सीमा तक नहीं रहता है कि हमने कोई बैठक कर लिया या सम्मेलन कर लिया या मन की बात सुन ली। बल्कि हर परिवार से कैसे संपर्क हो और किस परिवार में कौन मतदाता, हर हाल में और किसी भी परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें