Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News Kuldeep Bishnoi Expels Congress Uttarakhand Cricket Team Ranji Trophy Rajya Sabha Election Latest News Update
{"_id":"62a4a24b16e26b55434cbd93","slug":"amar-ujala-top-news-kuldeep-bishnoi-expels-congress-uttarakhand-cricket-team-ranji-trophy-rajya-sabha-election-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Top News: कुलदीप बिश्नोई पर कार्रवाई और 1.74 करोड़ का खाना खा गए क्रिकेटर, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Top News: कुलदीप बिश्नोई पर कार्रवाई और 1.74 करोड़ का खाना खा गए क्रिकेटर, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 11 Jun 2022 08:01 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही क्लिक पर और एक ही जगह पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई पर कड़ी कार्रवाई की है। सोनिया ने बिश्नोई को कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य समेत पार्टी की जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया। वहीं, रणजी ट्रॉफी के दौरान उत्तराखंड क्रिकेट टीम से जुड़ी एक अहम खबर चर्चा में बनी हुई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही क्लिक पर और एक ही जगह पर...
2 of 6
कुलदीप बिश्नोई
- फोटो : Social media
कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को सभी पदों से हटाया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में अपनी अंतरात्मा की आवाज पर क्रॉस वोटिंग करने वाले वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से बिश्नोई की सदस्यता खत्म करने की भी सिफारिश करेगी। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
राज्यसभा
- फोटो : ANI
राज्यसभा चुनाव के बाद कितनी ताकतवर हुई भाजपा
राज्यसभा का चुनाव खत्म हो चुका है। 15 राज्यों की कुल 57 सीटों पर चुनाव होने थे। इनमें से 41 पर निर्विरोध प्रत्याशी जीत गए, वहीं शुक्रवार 10 जून को बाकी 16 सीटों पर चुनाव हुए। अब हर किसी की नजर 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
1.74 करोड़ का खाना खा गए उत्तराखंड के क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेट और विवादों का गहरा नाता है। मैदान से लेकर बाहर तक हर सीजन में कोई न कोई विवाद सामने आ जाता है। रणजी ट्रॉफी 2021-22 सीजन भी इससे अछूता नहीं रहा। दूसरे क्वार्टरफाइनल में मुंबई और उत्तराखंड की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले को 41 बार के चैंपियन मुंबई ने रिकॉर्ड 725 रनों से अपने नाम कर लिया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 250 सालों के इतिहास में किसी टीम की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
शहबाज शरीफ
- फोटो : facebook/ShehbazSharif
पाकिस्तान की खस्ता माली हालत
पाकिस्तान में अगले वित्त वर्ष से देश के गहराते आर्थिक संकट का साफ संकेत मिला है। शुक्रवार को बजट पेश होने के बाद आर्थिक विशेषज्ञों ने एक स्वर से कहा कि इस बजट में देश के दीर्घकालिक विकास की बलि चढ़ा दी गई है। आलोचकों ने यहां तक आरोप लगाया है कि बजट दस्तावेज अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने तैयार किया, जिस पर वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने दस्तखत भर कर दिए। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।