सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   amit shah challenges opposition lok sabha amendment increase seats 50 percent over women reservation bill

'सदन एक घंटे रोकें, मैं खुद संशोधन लाऊंगा': लोकसभा में अमित शाह की विपक्ष को चुनौती; अखिलेश ने कहा- भरोसा नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Fri, 17 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए रोकी जाए, तो वे सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी का लिखित प्रस्ताव लाने को तैयार हैं।

amit shah challenges opposition lok sabha amendment increase seats 50 percent over women reservation bill
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

Special Parliament Session: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए रोक दे, तो वह राज्यों के लिए सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक संशोधन लाने को तैयार हैं।
Trending Videos


गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार के पास छिपाने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रस्ताव को लिखित रूप में देने के लिए तैयार है। शाह ने बताया कि औपचारिक संशोधन तैयार है और इसे कॉपी करके सभी सदस्यों को बांटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष से पूछा सीधा सवाल
लोकसभा में अमित शाह ने कहा, "अगर इस बिल के विरोध की वजह सिर्फ राज्यों में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने को लेकर है, तो सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दीजिए। मैं अभी आधिकारिक संशोधन पेश करने को तैयार हूं, लेकिन क्या विपक्ष इस बिल को पारित करने का संकल्प लेता है?"

गृह मंत्री ने परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने इस मुद्दे को 2026 की जनगणना से जोड़ने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। शाह ने कहा कि वह परिसीमन के मामले में किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और सरकार अपनी तय प्रक्रिया के अनुसार ही काम करेगी।

यह भी पढ़ें:  महिला आरक्षण: रवि किशन ने कहा- क्यों न पत्नी का पैर छुऊं; जगदंबिका पाल बोले- गइल दूर-दूर तक ई संदेस कि आप...

महिला आरक्षण पर बोलते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर इसे लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस आरक्षण को 2029 के बाद तक टालना चाहता है, जबकि सरकार इसे 2029 से पहले लागू करने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि अगर इस बिल को रोका गया तो यह कानून के तौर पर गिर सकता है।

शाह ने कहा कि देशभर की महिलाएं संसद की इस कार्यवाही को देख रही हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव होंगे, तब जनता उन लोगों को जवाबदेह ठहराएगी जो इस ऐतिहासिक कानून के रास्ते में बाधा बनेंगे। अमित शाह ने विपक्ष से बिल को बिना शर्त समर्थन देने की अपील की।

अखिलेश यादव का तीखा पलटवार
दूसरी ओर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अमित शाह को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अभी तक का 11 साल का अनुभव है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर भाजपा लिखकर भी दे दे कि हम किसी महिला को प्रधानमंत्री बनाएंगे, तो भी वह उन पर भरोसा नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में अमित शाह बोले: परिसीमन का विरोध SC-ST सीटों का विरोध, मुझे लगा विपक्ष बिल का समर्थन देगा इसलिए लाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed