अमित शाह ने की माधुरी दीक्षित से मुलाकात, मोहिनी मंत्र से वोटरों को साधने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके डॉक्टर पति श्रीराम माधव नेने से मुलाकात की। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह एक के बाद एक जानीमानी हस्तियों से मिल रहे हैं।
आज शाम वह अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे। इसी अभियान के तहत आज शाह मुंबई में हैं। अमित शाह आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ धक -धक गर्ल माधुरी से मिलने भी पहुंचे।
Mumbai: BJP President Amit Shah meets Bollywood actor Madhuri Dixit and her husband Dr. Sriram Madhav Nene as part of 'Sampark for Samarthan' campaign. Maharashtra CM Devendra Fadnavis also present. pic.twitter.com/pZaX1TM7vz
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) June 6, 2018
राजनीति के जानकार अमित शाह की माधुरी से हुई इस मुलाकात को पार्टी से जोड़ने की कवायद मान रहे हैं। बता दें कि माधुरी से पहले अमित शाह सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग, क्रिकेट के महारथी कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लोहाटी सहित योगगुरू रामदेव से भी मिल चुके हैं।
दरअसल, बीजेपी पिछले 10 दिनों से संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रही है। इसके तहत पार्टी के बड़े नेता मोदी सरकार के चार साल के कामकाज की बातें देश के जानी-मानी हस्तियों से मिलकर उनसे साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को मुंबई में माधुरी दीक्षित से मुलाकात की। और वह इसी कड़ी में आज सुर साम्रज्ञी लता मंगेशकर और टाटा समूह के संरक्षक रतन टाटा से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान शाह इन हस्तियों से मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां बता रहे हैं और उन्हें बीजेपी की बुकलेट भी दे रहे हैं।