{"_id":"6a75b87e5b4ea26264086602","slug":"amit-shah-meets-lok-sabha-speaker-amid-parliament-deadlock-will-political-standoff-end-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: संसद की सियासी तनातनी के बीच अमित शाह ने ओम बिरला से क्यों की मुलाकात, क्या निकलेगा गतिरोध का हल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: संसद की सियासी तनातनी के बीच अमित शाह ने ओम बिरला से क्यों की मुलाकात, क्या निकलेगा गतिरोध का हल?
Fri, 07 Aug 2026 04:20 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 07 Aug 2026 04:20 PM IST
सार
संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। दरअसल संसद में सरकार और विपक्ष के बीच सदन में लगातार तनातनी बनी है। छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले पर चर्चा की मांग कर रहा है। ऐसे में यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है? क्या संसद की कार्यवाही सुचारु होगी या टकराव और बढ़ेगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
क्या विपक्ष की मांगों पर सरकार बनाएगी नई रणनीति?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। विपक्ष छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर सरकार को घेर रहा है। इसी बीच शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। संसद में जारी गतिरोध के बीच हुई इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।
ये भी पढ़ें- PM Modi Meet: पीएम मोदी ने नए NDA सांसदों को नाश्ते पर क्यों बुलाया? शिंदे ने बैठक में किन मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद: रांची में नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही; हंगामे के बीच सीएम सोरेन बोले- हम बातचीत को तैयार
विज्ञापन
अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष की मुलाकात क्यों हुई?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब एक घंटे तक बैठक की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब लोकसभा की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। विपक्ष की मांग है कि छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री सदन में जवाब दें। संसद में गतिरोध खत्म करने की संभावनाओं के बीच इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी रहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PM Modi Meet: पीएम मोदी ने नए NDA सांसदों को नाश्ते पर क्यों बुलाया? शिंदे ने बैठक में किन मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन
विपक्ष की मांग क्या है?
विपक्ष का कहना है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग कर रहा है। इसी के साथ राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले पर भी चर्चा कराने की मांग की जा रही है। इन मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार लोकसभा की कार्यवाही बाधित कर रहा है।संसद में गतिरोध का असर क्या पड़ रहा है?
संसद की कार्यवाही लगातार बाधित होने से सदन का सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। सरकार विधायी कार्य आगे बढ़ाना चाहती है, जबकि विपक्ष पहले अपनी मांगों पर चर्चा चाहता है। ऐसे में संसद के दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाने से गतिरोध लगातार बना हुआ है।ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद: रांची में नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही; हंगामे के बीच सीएम सोरेन बोले- हम बातचीत को तैयार