फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kc venugopal questions home minister Amit Shah absence in parliament rahul gandhi prayagraj event

'उन्हें किसने रोका': संसद में शाह की गैरमौजूदगी पर वेणुगोपाल का तंज, प्रयागराज में रुकेगा राहुल का कार्यक्रम?

Fri, 07 Aug 2026 04:56 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

संसद में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। वहीं दूसरी ओर, प्रयागराज में राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र सम्मेलन को लेकर भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है। केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने क्या क्या कहा है? जानिए...
 

विज्ञापन
kc venugopal questions home minister Amit Shah absence in parliament rahul gandhi prayagraj event
केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के बीच सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह की सदन में लगातार अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को जिम्मेदार ठहराना हास्यास्पद है। वेणुगोपाल ने  पूछा, 'इस संसद का सबसे बड़ा मजाक किरेन रिजिजू जी का बयान था। अमित शाह को संसद आने से किसने रोका है? उन्हें कौन रोक रहा है?'
विज्ञापन


गृह मंत्री की मौजूदगी को लेकर आमने-सामने हैं सरकार और विपक्ष?
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि कौन सा मंत्री कब सदन में आएगा। उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री रोजाना संसद परिसर में मौजूद रहते हैं। रिजिजू ने कहा, 'संसद शुरू होने से लेकर खत्म होने तक गृह मंत्री परिसर में ही रहते हैं। जिस मंत्री से जुड़ा कामकाज होता है, वही जवाब देता है।'
विज्ञापन


मामले से जुड़ी बड़ी बातें
  • कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर सरकार को घेरा।
  • संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि गृह मंत्री रोजाना संसद परिसर में मौजूद रहते हैं।
  • राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज में तय।
  • केपी कॉलेज ग्राउंड की रद्द हुई अनुमति को प्रशासन ने बहाल कर दिया है।
  • कांग्रेस ने कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद छात्रों की आवाज उठाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: संसद में घमासान के आसार: कांग्रेस ने पार्टी सांसदों को जारी किया व्हिप, क्या है 10 से 12 अगस्त का प्लान?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली मंजूरी?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आठ अगस्त को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर काफी अनिश्चितता बनी हुई थी। केपी कॉलेज प्रबंधन ने पहले उच्च न्यायालय के आदेश और शैक्षणिक गतिविधियों का हवाला देकर मैदान की अनुमति रद्द कर दी थी। हालांकि, प्रशासन से अब इस कार्यक्रम के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। वेणुगोपाल ने कहा, 'प्रोग्राम कल हो रहा है। अगर कोई इसे रोकना चाहता है, तो रोककर दिखाए। हम इसे हर हाल में करेंगे।'

संसद में गृह मंत्री की मौजूदगी को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। वहीं दूसरी ओर, प्रयागराज में राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र सम्मेलन को लेकर भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed