{"_id":"69fdd409aa270ee3c702af77","slug":"amit-shah-slams-rahul-gandhi-tells-names-of-states-where-congress-had-not-cm-in-decades-india-alliance-break-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shah on Rahul: शाह ने राहुल को कैसे गिना दिए एक-एक राज्यों के नाम, जहां दशकों से नहीं बना कांग्रेस का कोई सीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shah on Rahul: शाह ने राहुल को कैसे गिना दिए एक-एक राज्यों के नाम, जहां दशकों से नहीं बना कांग्रेस का कोई सीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Devesh Tripathi
Updated Fri, 08 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल में भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में कांग्रेस की हार और राहुल गांधी के आरोपों को लेकर निशाना साधा।
राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान शुक्रवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह ने कहा, ''कई साल से कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीतती है। उन्हें मालूम चल गया है कि चुनाव जीतना असंभव है तो इसकी प्रक्रिया को ही बदनाम करने में जुटे हैं। इसलिए कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी ने अपनी हार को छिपाने के लिए कभी ईवीएम, कभी मतदाता सूची, कभी एसआईआर, कभी वोट चोरी जैसे कीचड़ उछालने की कोशिश की है।''
ये भी पढ़ें: 'घुसपैठ, गो तस्करी असंभव होगी': शुभेंदु पर मुहर के बाद शाह ने बता दिया बंगाल सरकार का एजेंडा, दीदी पर कसे तंज
विज्ञापन
वोट चोरी करने वाले तो आपके साथ बैठे हैं :अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''हम तो 2014 में सत्ता में आए। तमिलनाडु में 1967 से अब तक कांग्रेस का कोई सीएम नहीं बन पाया। ये वोट चोरी था क्या? पश्चिम बंगाल में 49 साल से आपका सीएम नहीं बना। सिक्किम में 42 साल से आपका सीएम नहीं बना। बिहार में 36 साल से, गुजरात में 30 साल से, ओडिशा में 26 साल, नागालैंड में 23 साल और महाराष्ट्र में 12 साल से आपका सीएम नहीं है।''
उन्होंने आगे कहा, ''अगर ये सभी वोट चोरी है तो वोट चोरी करने वाले तो आपके साथ बैठे हैं। ये सभी इंडी गठबंधन के सदस्य बने बैठे हैं। मैं मानता हूं कि कांग्रेस पार्टी को अपनी हार के लिए आत्मचिंतन करने की जरूरत है। देश की जनता राहुल गांधी के नेता बनने के बाद शनै:-शनै: हर जगह कांग्रेस के खिलाफ बहुमत दे रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ही इंडी गठबंधन के फिर से टूटने की शुरुआत हो चुकी है।''
ये भी पढ़ें: West Bengal New CM: बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी; भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
शुभेंदु अधिकारी की तारीफ में क्या बोले अमित शाह?
अमित शाह ने इस दौरान शुभेंदु अधिकारी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भवानीपुर की जनता का मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। शुभेंदु दा ने गत चुनाव में दीदी को नंदीग्राम में हराया था। मैंने दीदी का एक इंटरव्यू देखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं उनके गढ़ में लड़ने चली गई। दीदी, इस बार शुभेंदु दा ने आपको आपके घर में हराया है।
अन्य वीडियो

Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन