सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah West Bengal Visit Updates ISKCON headquarters Mayapur BJP v TMC politics and other activities news

अमित शाह का बंगाल दौरा: 'गीता से मिलती है वैश्विक प्रेरणा', सियासी सरगर्मियों के बीच मंदिर पहुंचे गृह मंत्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 18 Feb 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय का दौरा किया। कोलकाता एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। अमित शाह ने कहा कि इस्कॉन ने वैश्विक स्तर पर सनातन धर्म का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Amit Shah West Bengal Visit Updates ISKCON headquarters Mayapur BJP v TMC politics and other activities news
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय का दौरा किया। गृह मंत्री शाह सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनका स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने किया। एयरपोर्ट से शाह हेलीकॉप्टर के जरिए नदिया जिले के कृष्णानगर पहुंचे, जहां से वे मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय के लिए रवाना हुए। यह दौरा पूरी तरह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था।

Trending Videos


इस्कॉन ने वैश्विक स्तर पर सनातन धर्म का संदेश पहुंचाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले स्थित इस्कॉन मुख्यालय के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज दुनिया भर में फैल रहा इस्कॉन आंदोलन भक्तिवेदांत प्रभुपाद और उनके प्रेरणास्रोत भक्तिसिद्धांत प्रभुपाद के जीवन कर्म का परिणाम है। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शाह ने स्पष्ट किया कि वे यहां गृह मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि चैतन्य महाप्रभु के एक भक्त के रूप में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा आपने मुझे भारत के गृह मंत्री के रूप में संबोधित किया, लेकिन मैं यहां उस रूप में नहीं आया हूं। मैं चैतन्य महाप्रभु का एक श्रद्धालु बनकर इस पवित्र धाम में आया हूं। उन्होंने यह भी बताया कि मायापुर आने की उनकी इच्छा लंबे समय से थी, लेकिन परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा कि इस्कॉन ने वैश्विक स्तर पर सनातन धर्म का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भक्तिवेदांत प्रभुपाद के समर्पण और उनकी आध्यात्मिक दृष्टि के कारण आज गीता का संदेश सीमाओं से परे जाकर विश्व के कोने-कोने तक पहुंचा है। इस्कॉन ने लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है और गीता आंदोलन को जीवंत बनाए रखा है। गृह मंत्री ने मातुआ समुदाय के योगदान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इस समुदाय ने हमेशा सामाजिक कल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:- AI Summit 2026: एआई समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति, विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

152वीं जयंती समारोह में किया संबोधन
अमित शाह मायापुर में भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर  की 152वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर का सबसे बड़ा योगदान ऐसे शिष्य को तैयार करना था, जैसे भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद। शाह ने कहा कि आज विश्वभर में फैला इस्कॉन आंदोलन इन दोनों महान संतों के जीवन कार्य का परिणाम है। उनके प्रयासों से गीता और भक्ति का संदेश सीमाओं को पार कर वैश्विक स्तर तक पहुंचा है।

अमित शाह ने आगे कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिल रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष या मंत्री भारत आते हैं, तो उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट स्वरूप प्रदान करते हैं। यह भारत की आध्यात्मिक पहचान और सनातन मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है, और इस्कॉन ने इसे जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।

सेवा और राहत कार्यों में अग्रणी भूमिका
अमित शाह ने इस्कॉन की मानवीय सेवाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन केवल भक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्यों में भी अग्रिम पंक्ति में रहता है। खाद्य वितरण शिविरों के आयोजन से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता तक, इस्कॉन समाज सेवा के अनेक आयामों में सक्रिय है। उन्होंने युवाओं को भारतीय त्योहारों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

राजनीतिक कार्यक्रम से दूरी
सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे अमित शाह के साथ हेलीकॉप्टर से कृष्णानगर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि मायापुर में इस्कॉन के पवित्र धाम का दौरा कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा था। अधिकारी ने अपने संदेश में राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रवादी सरकार बनाने के लक्ष्य की दिशा में पार्टी कार्य कर रही है। गौरतलब है कि अमित शाह का यह दौरा उनके पिछले एक महीने में पश्चिम बंगाल का दूसरा दौरा है। हालांकि इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान उनके किसी राजनीतिक कार्यक्रम या सार्वजनिक सभा को संबोधित करने की कोई योजना नहीं थी।

छह परिवर्तन यात्राएं होंगी
बता दें कि भाजपा ने राज्य को छह जोन में बांट कर हर जोन में मार्च महीने में एक परिवर्तन यात्रा निकालने की योजना बनाई है। इन यात्राओं का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी, सामिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल और सुकांत मजूमदार करेंगे। यात्राओं को वरिष्ठों केंद्रीय नेता हरी झंडी दिखाएंगे और इन यात्राओं का समापन कोलकाता में पीएम की बड़ी जनसभा के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed