फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच केबीसी की शूटिंग पर अमिताभ बोले, ‘मैंने काम किया है, परेशानी है तो अपने तक रखें’

Wed, 06 May 2020 11:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 May 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan gave clarification on shooting of KBC during Lockdown
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Sony

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के बीच लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग शुरू कर दी है। दिग्गज अभिनेता द्वारा लिखे गए हाल के ब्लॉग पोस्ट को देखकर यह मालूम पड़ता है कि सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन न करने के लिए लोगों की आलोचना को लेकर वह आशंकित हैं।


 

Amitabh Bachchan gave clarification on shooting of KBC during Lockdown
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter
77 वर्षीय अभिनेता ने अपने पोस्ट में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ इसकी शूटिंग की गई है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में कहा, ‘हां मैंने काम किया है। इससे परेशानी है, तो इसे अपने तक ही सीमित रखें। लॉकडाउन की इस परिस्थिति में यहां कुछ कहने की कोशिश न करें। जितना संभव हो सके, पर्याप्त मात्रा में सावधानियां बरती गईं। दो दिन के काम को एक ही दिन में परा कर लिया गया। शाम के छह बजे काम शुरू किया गया है और कुछ ही देर में खत्म कर लिया गया।’

 
Amitabh Bachchan gave clarification on shooting of KBC during Lockdown
एबी आणि सीडी में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि 'हर चीज को ब्रेक लग सकता है, पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है। आपके सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन लेकर केबीसी 12, रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे नौ मई रात नौ बजे से।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan gave clarification on shooting of KBC during Lockdown
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
सोनी टीवी के ट्विटर हैंडिल से जारी वीडियो अमिताभ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'हर चीज पर ब्रेक लग सकता है। नुक्कड़ की चाय को, चाय पर होने वाली हैलो-हाय को, सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को, हर चीज को ब्रेक लग सकता है। ऑफिस वाली चाकरी को, आधी रात वाली तफरी को, शॉपिंग मॉल वाले प्यार को, चौराहे के यार को, हर चीज को ब्रेक लग सकता है। सुबह के स्कूल को, रास्ते की धूल को, जीवन की रेस को, कॉन्फ्रेंस रूम की मेज को, घड़ी की टिक-टिक को, शांताबाई की झिक-झिक को, ट्रेन की हाहाकार को, धड़कन की रफ्तार को, हर चीज को ब्रेक लगता है लेकिन एक चीज है जिसे ब्रेक नहीं लग सकता... सपनों को... सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन, नौ मई रात नौ बजे सिर्फ सोनी टीवी पर।'


 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan gave clarification on shooting of KBC during Lockdown
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
बता दें कि लॉकडाउन को देखते हुए अभी केवल शो का रजिस्ट्रेशन ही किया जाएगा। जब सबकुछ सामान्य होगा तब शो के आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो है। हर साल ये शो जब भी शुरू होता है टीआरपी की टॉप लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहता है।

करण जौहर का नया लुक देख एकता ने ऑफर किया डेली सोप, अनिल कपूर बोले- मेरे पेट पे क्यों लात मार रहे हो


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed