{"_id":"6a3a20de138929af41000aca","slug":"andhra-pradesh-many-people-died-in-separate-incidents-include-entire-family-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल
पीटीआई, विशाखापत्तनम
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार
आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली।
अलग-अलग हादसों में छह की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली।
एनर्जी प्लांट में आग से दो की मौत
मंगलवार की सुबह अनकापल्ली जिले के पारावदा इलाके में स्थित दक्षिण एनर्जी प्लांट में आग लग गई। प्लांट में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने के चलते आग तेजी से फैली, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान त्रिनाध और वेंकटेश के रूप में हुई। दोनों अनकापल्ली इलाके के ही रहने वाले थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अनकापल्ली जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुए इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार लोगों ने किया सुसाइड
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने सुसाइड कर लिया। मरने वालों में एक पुरुष, एक महिला और उनके दो बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आर्थिक दिक्कतों और लंबी बीमारी के चलते परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या की है। मृतकों की पहचान दामोदर (30), उनकी पत्नी निर्मला और 13 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जब दामोदर की बहन परिवार से मिलने आई, तब उसे परिवार की आत्महत्या के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।