सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress questions india us trade deal as us trade representative jamieson greer visits india

कांग्रेस की पीएम मोदी को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 23 Jun 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने पीएम मोदी को अमेरिका के साथ व्यापार समझौता न करने की सलाह दी है। जयराम रमेश ने कहा कि यह समझौता भारत के खिलाफ है। उन्होंने मोदी से ट्रंप को खुश करना बंद करना और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

congress questions india us trade deal as us trade representative jamieson greer visits india
जयराम रमेश, महासचिव, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत के दौरे पर आए हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने अच्छे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करना बंद करना चाहिए। पार्टी के मुताबिक, भारत को किसी ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की कोई जरूरत नहीं है जो देश के हितों के खिलाफ हो।


इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को मलेशिया से प्रेरणा लेनी चाहिए। मलेशिया ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिका के साथ अपना व्यापार समझौता रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


रमेश ने बताया कि छह फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका ने व्यापार पर एक साझा बयान जारी किया था। उस समय राहुल गांधी ने संसद में चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा था। रमेश का आरोप है कि उसी दबाव में यह बयान आया था। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर टैक्स 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का वादा किया था। बदले में भारत ने अमेरिकी कृषि और औद्योगिक उत्पादों पर टैक्स खत्म करने या बहुत कम करने का वादा किया। साथ ही भारत ने पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने की बात कही थी।

लेकिन 20 फरवरी 2026 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप की टैक्स रणनीति को अवैध घोषित कर दिया। इससे भारत को मिलने वाली छूट रातों-रात खत्म हो गई। इसके तुरंत बाद अमेरिका ने भारत सहित अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर 10 प्रतिशत का अस्थायी टैक्स लगा दिया। इसकी कानूनी समय सीमा 24 जुलाई 2026 को खत्म हो रही है। इसके बाद क्या होगा, इसे लेकर काफी अनिश्चितता है।

जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका अब भारत सहित करीब 60 देशों की जांच कर रहा है। अमेरिका का आरोप है कि ये देश व्यापार में गलत तरीके अपना रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि अमेरिका इस जांच का इस्तेमाल भारत को डराने के लिए कर रहा है। वह चाहता है कि भारत छह फरवरी वाले समझौते पर औपचारिक रूप से दस्तखत कर दे।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: पंढरपुर मंदिर समिति से कोर्ट का झटका, अदालत ने विट्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेप लगाने से रोका

रमेश ने इस समझौते को भारत के लिए घाटे का सौदा बताया। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के किसानों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। भारत अपनी तरफ से आयात तीन गुना बढ़ाने का वादा कर रहा है, लेकिन अमेरिका की तरफ से कोई ठोस वादा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमेरिका जापान और यूरोपीय संघ जैसे देशों को टैक्स बढ़ाने की धमकी दे सकता है, तो भारत के साथ समझौते के बाद वह ऐसा नहीं करेगा, इसकी क्या गारंटी है?

अंत में रमेश ने कहा कि पीएम मोदी को ट्रंप को खुश करने की कोशिश छोड़ देनी चाहिए। ट्रंप ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को 100 से ज्यादा बार रोकने का दावा किया है, लेकिन मोदी ने अभी तक इस दावे को चुनौती नहीं दी है। जेमिसन ग्रीर का यह दौरा उसी अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए है जिस पर मोदी और ट्रंप ने फरवरी में सहमति जताई थी। पिछले हफ्ते फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान भी ट्रंप ने कहा था कि दोनों देश समझौते के बहुत करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed