सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death toll rises in the Tamil Nadu-Thiruvallur ammonia gas leak; workers from Odisha are the most affected.

Tamil Nadu: तिरुवल्लूर अमोनिया गैस रिसाव में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, ओडिशा के मजदूर ज्यादा प्रभावित

एएनआई, तिरुवल्लुर Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित एक निजी सीफूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। सभी मृतक महिलाएं थीं, जिनमें अधिकांश ओडिशा  की प्रवासी मजदूर थीं। वहीं 69 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 

Death toll rises in the Tamil Nadu-Thiruvallur ammonia gas leak; workers from Odisha are the most affected.
तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इसमें असम के दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह घटना 21 जून को हुई थी, जिसमें कुल 80 लोग प्रभावित हुए थे। यह जानकारी तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक मीडिया बुलेटिन के अनुसार है। 

मरने वाले अधिकर प्रवासी मजदूर
बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में 69 लोग अलग- अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, वहीं, दो लोग ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। ये मरीज वेल्स अस्पताल, वेंकटेश्वर अस्पताल, राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल (आरजीजीजीएच) और स्टेनली अस्पताल में भर्ती हैं। बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि मंगलवार को सुबह 7 बजे एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि प्रभावित लोगों में से अधिकांश ओडिशा, असम, झारखंड, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिक हैं। पीड़ितों की सबसे अधिक संख्या ओडिशा में दर्ज की गई। उसके बाद असम का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमोनिया रिसाव के कारण की जांच शुरू
मृतकों में से सात ओडिशा से और दो असम से थीं। सभी पीड़ित महिलाएं थीं। मृतकों की पहचान शिबानी, जुमानी जुआंगा, गीता जुआंगा, पूर्णिमा जुआंगा, चंपाबती जुआंगा, पार्वती जुआंगा, सीता हसदा और अंजिला सोरेन के रूप में हुई है। इनमें एक अज्ञात महिला भी शामिल है जिसके ओडिशा से होने का संदेह है। अधिकारियों ने अमोनिया रिसाव के कारण की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। इसके  साथ ही कारखाने परिसर के अंदर और आसपास पर्यावरण सुरक्षा जांच की जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- George Kurian Resigns: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; कैसा रहा कार्यकाल?


ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया
कारखाने में नियमित परिचालन के दौरान यह रिसाव हुआ, जिससे श्रमिकों को जहरीली अमोनिया गैस के संपर्क में आना पड़ा। प्रभावित श्रमिकों को सांस लेने में तकलीफ, खांसी, सीने में दर्द और आंखों व गले में जलन जैसी समस्याएं हुईं। पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं और स्वास्थ्य अधिकारियों सहित आपातकालीन दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। इससे पहले, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में हुए अमोनिया गैस रिसाव में मारे गए ओडिया श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दुखद घटना से बेहद व्यथित हैं। उन्होंने जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायल ओडिया श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक कर्मचारी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed