Hindi News
›
Video
›
India News
›
Lucknow Coaching Centre Fire: Son breathes his last before his mother's eyes | Lucknow Fire Update | CM Yogi
{"_id":"6a3a20594087c01c0b048673","slug":"lucknow-coaching-centre-fire-son-breathes-his-last-before-his-mother-s-eyes-lucknow-fire-update-cm-yogi-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lucknow Coaching Centre Fire : मां के सामने बुझ गईं बेटे की सांसें | Lucknow Fire Update | CM Yogi","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lucknow Coaching Centre Fire : मां के सामने बुझ गईं बेटे की सांसें | Lucknow Fire Update | CM Yogi
Video Desk Amar Ujala Published by: Anjali Updated Tue, 23 Jun 2026 11:27 AM IST
Link Copied
लखनऊ में हुई भीषण आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। जिस जगह कुछ देर पहले तक जिंदगी अपनी सामान्य रफ्तार से चल रही थी, वहां अचानक उठीं आग की लपटों ने सब कुछ बदल दिया... देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लोगों के सपने, मेहनत और उम्मीदें जलकर खाक में मिल गईं...
घटना के बाद का मंजर बेहद दर्दनाक था। कोई अपने परिजन को तलाश रहा था, तो कोई अपने घर और सामान को जलते हुए देखकर बेसुध हो गया... चीख-पुकार, आंखों में आंसू और दिल में डर—हर तरफ सिर्फ दर्द ही दर्द दिखाई दे रहा था... जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया, उनके लिए ये हादसा केवल एक खबर नहीं, बल्कि जिंदगी भर का ऐसा जख्म बन गया है जिसे भर पाना आसान नहीं होगा...
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की, जबकि दमकल कर्मियों और राहत-बचाव दल ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया...
हादसे के बाद अस्पतालों में अपनों की सलामती की दुआ मांगते परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी की आंखें अपने बेटे को ढूंढ रही थीं, तो कोई मां अपने बच्चे की एक झलक पाने के लिए बेचैन थी। हर चेहरे पर चिंता और हर दिल में एक ही सवाल था "आखिर यह सब कैसे हो गया...?"
एक मां बेबस होकर फूट-फूटकर रोती नजर आई... और सिर्फ यही कह रही थी कि उसके बच्चे ने उसकी आंखों के सामने तड़प तड़पकर जान दे दी... हादसे में जान गंवाने वाले आदित्य श्रीवास्तव के मामा रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि आदित्य ने अपनी मां की आंखों के सामने दम तोड़ दिया. ये घटना परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।