फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anil ambani said on rafale deal truth will be won

राफेल डील विवाद: अंबानी ने कहा- सच्चाई की जीत होगी

Wed, 29 Aug 2018 10:55 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Wed, 29 Aug 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Anil ambani said on rafale deal truth will be won

राफेल सौदे को लेकर जारी विवाद के बीच उद्योगपति अनिल अंबानी ने आज कहा सचाई की जीत होगी। राफेल सौदे के तहत फ्रांस की कंपनी से अंबानी को ही विवादास्पद ठेका मिला है। उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है जब राफेल सौदे को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक-दूसरे पर आज ताजा आरोप लगाये।

विज्ञापन


आरोप को आधारहीन और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए अंबानी ने कहा, 'सच्चाई की जीत होगी।' उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं, वह दुर्भावनापूर्ण, निहित स्वार्थ और कंपनी प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित है।
विज्ञापन


दरअसल, अंबानी से मीडिया ने पूछा था कि राफेल सौदा मामले में उनकी कंपनी ने 5,000 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में कांग्रेस अध्यक्ष को अलग क्यों रखा। इसपर उन्होंने कहा, 'मैंने व्यक्तिगत रूप से गांधी को पत्र लिखा और उनसे कहा है कि कांग्रेस के पास गलत और गुमराह करने वाली सूचना है जो दुर्भावनापूर्ण निहित स्वार्थ और कंपनी प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आर इंफ्रा के मुंबई में बिजली कारोबार का अडाणी समूह को 18,800 करोड़ रुपये में बेचे जाने का सौदा पूरा होने की घोषणा के बाद यह बात कही।

उन्होंने इस सवाल का जवाब टाल दिया कि क्या गांधी के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा करने की जरूरत है। अंबानी ने कहा, 'सभी आरोप बेबुनियाद, गलत सूचना पर आधारित और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।' राफेल सौदे को लेकर जेटली और गांधी ने एक-दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। गांधी ने इसे अब तक की सबसे बड़ी लूट बताया वहीं जेटली ने फेसबुक ब्लाग पर कांग्रेस अध्यक्ष से 15 सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed