{"_id":"6a1f87dd36a224efcd09ee38","slug":"annamalai-prepares-ground-to-quit-bjp-after-meeting-with-amit-shah-in-new-delhi-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नामलाई ने तैयार की विदाई की जमीन: शाह के साथ की लंबी चर्चा, अब तमिलनाडु में करेंगे इस्तीफे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अन्नामलाई ने तैयार की विदाई की जमीन: शाह के साथ की लंबी चर्चा, अब तमिलनाडु में करेंगे इस्तीफे का एलान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु में भाजपा का बड़ा चेहरा रहे अन्नामलाई ने पार्टी के दिग्गज नेताओं को बिना नाराज किए सम्मानजनक विदाई का रास्ता चुन लिया है। नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और अन्य बड़े नेताओं के साथ हुई एक घंटे की लंबी बैठक में उन्होंने द्रविड़ राजनीति के चक्कर में पार्टी की वैचारिक दूरी और सांगठनिक चूकों को अपनी नाराजगी की वजह बताया। हालांकि अमित शाह ने उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी है, लेकिन अन्नामलाई ने साफ कर दिया है कि उनकी नई सियासी पारी भी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की ही जमीन पर टिकी होगी।
भाजपा नेता के अन्नामलाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु में भाजपा का चेहरा अन्नामलाई ने मंगलवार को इस्तीफा तो नहीं दिया, मगर पार्टी नेताओं का दिल दुखाए बिना अपनी रुखसती की जमीन तैयार कर ली। गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महासचिव बीएल संतोष से अलग-अलग मुलाकात में अन्नामलाई ने नई सियासी राह पकड़ने के कारण गिनाए।
साथ ही आश्वस्त भी किया कि उनकी नई सियासी धारा की नींव भाजपा की तरह ही हिंदुत्व और राष्ट्रवाद ही होगी। हालांकि गृह मंत्री ने उन्हें इंतजार करने की सलाह देते हुए उनसे दोबारा संपर्क करने की बात कही।
अन्नामलाई की सबसे अहम मुलाकात गृह मंत्री शाह के साथ हुई। करीब एक घंटे की लंबी मुलाकात में अन्नामलाई ने उन्हें एक-एक कर अपनी नाराजगी के कारणों का हवाला दिया। तमिलनाडु की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी। विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक स्तर पर हुई चूक के बारे में बताते हुए अपनी नई पारी और इसकी जरूरत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
तमिलनाडु में करेंगे इस्तीफे की घोषणा
तमिलनाडु में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि चूंकि वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात बेहद सम्मानजनक वातावरण में हो रही थी। नेतृत्व उनकी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दे रहा था। ऐसे में अन्नामलाई ने तमिलनाडु में इस्तीफे की घोषणा करने का फैसला किया। अन्नामलाई ने संदेश दिया कि वह अब भी भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा के साथ हैं, मगर पार्टी ही द्रविड़ केंद्रित राजनीति के मोहपाश में अपनी विचारधारा से दूर हो गई।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, मंत्रिमंडल की सूची भी होगी साफ

Trending Videos