अपर्णा सेन ने कहा फांसी देने से कम नहीं होंगे दुष्कर्म के मामले, हेमा मालिनी ने दी ये सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद की पशु चिकित्सक के साथ दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। देशभर में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं मशहूर फिल्मकार अपर्णा सेन ने पूछा है कि क्या ऐसा करने से इस तरह के अपराधों में कमी आएगी।
राज्यसभा के कई सांसदों ने मामले के चार आरोपियों को मौत की सजा, लिंचिंग और उनकी नसबंदी करने की मांग की थी जिसके बाद सेन ने यह बयान दिया। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, 'हैदराबाद में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपियों को संभवत: फांसी की सजा मिलेगी। सारा देश उनके खून का प्यासा है।'
सेन ने कहा, 'यह बेहद घिनौना अपराध है। लेकिन इसके बाद क्या? क्या बलात्कार की और कोई वारदात नहीं होगी? क्या बलात्कार के मामलों में कमी आएगी?' वहीं मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने हैदराबाद की घटना को लेकर कहा, 'हम रोजाना महिलाओं के साथ होने वाली इस तरह की चीजों के बारे में सुन रहे हैं। महिलाओं का शोषण हो रहा है। मेरी सलाह यह है कि आरोपियों को स्थायी रूप से जेल में रखा जाए। एक बार वह जेल जाएं तो उन्हें कभी भी रिहा नहीं करना चाहिए।'
BJP MP from Mathura, Hema Malini on rape & murder of woman veterinarian in Telangana: Everyday we are hearing these things happening to women, women being harassed. My suggestion is to keep the culprits in jail permanently, once they go in jail they should not be released at all. pic.twitter.com/WvonagkXhk
— ANI (@ANI) December 3, 2019
फेसबुक और ट्विटर पर तमाम लोगों ने इस मामले के आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने, नसबंदी करने और निजी अंग काटने की मांग की है। महिलाओं के एक धड़े ने बलात्कारियों को जल्द से जल्द सजा न दिए जाने पर चुनाव का बहिष्कार करने की मांग की है।
बता दें कि हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में बतौर सहायक पशु चिकित्सक काम करने वाली युवती का अधजला शव शहर के शादनगर इलाके में 28 नवंबर को एक पुल के नीचे मिला था। एक दिन पहले वह लापता हो गई थी। इस मामले में चार लोगों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को इन सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी आरोपियों की आयु 20 से 24 साल के बीच है।