फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armed miscreants burn down several houses in Naga village in Manipur's Kangpokpi

Manipur: कांगपोकपी जिले के नगा गांव में हथियारबंद बदमाशों का आतंक; कई राउंड फायरिंग के बाद, घरों में लगाई आग

Wed, 12 Aug 2026 07:48 AM IST
Pavan पीटीआई, कांगपोकपी/इंफाल
पीटीआई, कांगपोकपी/इंफाल Published by: Pavan Updated Wed, 12 Aug 2026 07:48 AM IST
सार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने टोकपा लियांगमई नगा गांव पर हमला किया। इस दौरान बदमाशों ने गोलियां चलाने के बाद कई कच्चे घरों में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी और अधिकारियों ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
Armed miscreants burn down several houses in Naga village in Manipur's Kangpokpi
breaking news - फोटो : istock

विस्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक नगा गांव पर हमला कर कई घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी कि इस दौरान कम से कम नौ घरों को आग के हवाले कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने तुमनौपोकपी थांगल गांव के पास स्थित टोकपा लियांगमई नगा गांव को निशाना बनाया। उन्होंने पहले गांव में कई राउंड गोलियां चलाईं और इसके बाद घरों में आग लगा दी।
विज्ञापन


वारदात के बाद इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
अधिकारियों ने बताया कि आगजनी में कितने घर जले हैं, इसकी अभी सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, जलाए गए अधिकांश घर कच्चे थे। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


लियांगमाई नगा काउंसिल ने की हमले की निंदा
लियांगमाई नगा काउंसिल, मणिपुर ने घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के हथियारबंद लोगों ने गांव पर हमला किया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। काउंसिल ने दावा किया कि हमले में घरों के साथ एक चर्च को भी जला दिया गया। संगठन ने कहा कि आम लोगों, उनके घरों और धार्मिक स्थल को जानबूझकर निशाना बनाना गंभीर और निंदनीय हिंसा है। काउंसिल ने सरकार से हमले के जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed